जिले की 4 स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला कायाकल्प एवं एन्क्यूएएस अवार्ड
बड़वानी 24 जून 2025/जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य बरूफाटक, ओझर एवं नांगलवाड़ी तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र अंजराड़ा को कायाकल्प एवं एन्क्यूएएस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
उक्त अवार्ड प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल डॉ. सलोनी सिडाना के नेतृत्व में स्वर्ण जंयती सभागार नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी भोपाल में आयेजित कार्यक्रम दौरान प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० सुरेखा जमरे, मेडिकल ऑफिसर बरूफाटक डॉ० राजवीर तोमर, मेडिकल ऑफिसर औझर डॉ० शुभम कुशवाह, मेडिकल ऑफिसर नागलवाड़ी डॉ० रामचन्द्र डायर एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर एच.डब्ल्यु.सी. अंजराड़ा श्री राजू बामनिया को प्रदान किया गया ।
कायाकल्प एवं एन्वयुएएस अवार्ड में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्राथ.स्वा. बरूफाटक, ओझर एवं नागलवाड़ी तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र अंजराड़ा को 03-03 लाख रूपये की राशि प्रदान की जायेगी।