Rajendra Devray / Mon, Aug 11, 2025 / Post views : 33
अंजड़ नगर के समस्त सनातनी भाई बंधुओ को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी वाल्मीकि समाज के आराध्य भगवान जाहरवीर गोगा देव जी महाराज के पवित्र छड़ी निशान को अंजड़ नगर में आशीर्वाद के लिए मनावर, बड़वानी, राजपुर, से लाया जा रहा है अतः वाल्मीकि समाज के संकल्प को साकार करने हेतु इस वर्ष भी हम सभी जाहरवीर श्री गोगाजी जी के पवित्र छड़ी निशान यात्रा एवं पूजन
कार्यक्रम में सहभागी बन रहे हैं।
यह दिव्य यात्रा राजपुर रोड रविदास जी धर्मशाला से दोपहर 3:00 बजे प्रारंभ होगी यात्रा मार्ग इस प्रकार है, श्री कृष्णा चौक बस स्टैंड सराफा लाइन, जटाशंकरी चौक, अस्पताल चौक, मारु मोहल्ला होते हुए, शिवालय मोहल्ला श्री राम चौक पर संपन्न होगी, जहां समाज जन छड़ी निशान का पूजन करेंगे, और तत्पश्चात प्रसादी वितरण किया जाएगा
आपकी उपस्थिति न केवल हमारे प्रयासों को सशक्त बनाएगी, बल्कि समाज में समरसता की भावना को भी प्रगाढ़ करेगी अतः वाल्मीकि समाज का आप सभी सनातनी भाई बंधुओ से निवेदन है कि आप यात्रा में अवश्य पधारे।
जय श्री राम 🙏
यात्रा दिनांक - 13 अगस्त 2025 -बुधवार
समय 3:00 बजे से
राजपुर रोड से प्रारंभ होगी
आयोजक 👉 गुरु वाल्मीकि सकल पंच अंजड़,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन