Rajendra Devray / Fri, Jul 25, 2025 / Post views : 27

*ऑपरेशन हवालात के तहत बड़वानी पुलिस को मिली एक और सफलता*
*धारा 173(8) दप्रस में लंबे समय से फरार 2500 रुपये के ईनामी स्थाई वारंटी को थाना पानसेमल पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा जिले में फरार स्थाई वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन हवालात चलाया जा रहा है। इसी परीपेक्ष्य में मासिक अपराध समीक्षा बैठक में फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी राजपुर श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में थाना पानसेमल प्रभारी निरीक्षक मंशाराम वगेन द्वारा एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सायबर सेल की तकनीकी सहायता से दिनांक 24.07.2025 को अप.क्र. 169/2022 धारा धारा: 420, 120, 409 भा.दं.सं. में फरार चल रहे ₹2500 के ईनामी स्थाई वारंटी अशोक माली को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी को बड़वानी लाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से पुलिस रिमांड स्वीकृत कर पूछताछ की जा रही है।
दिनांक 18.05.2022 को फरियादी नितिन पिता श्यामलाल अग्रवाल, निवासी पानसेमल द्वारा रिपोर्ट दी गई थी कि उन्होंने 911 क्विंटल मक्का ₹24,10,326 में विभिन्न व्यापारियों को बेचा था। बाद में व्यापारियों ने मोबाइल बंद कर धोखाधड़ी की। मामले की जांच में चार आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया, जिनमें से तीन को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।*आरोपी अशोक पिता कस्तुरीभाई माली, उम्र 40 वर्ष, निवासी 56 भावना टिनामेन्ट, भारवाड़ के पास, थाना रानीप, अहमदाबाद (गुजरात)* घटना दिनांक से ही फरार था, जिसके सके विरुद्ध धारा 173(8) दं.प्र.सं. के तहत न्यायालय से स्थाई वारंट जारी हुआ था। फरारी के दौरान उस पर 2500 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
*पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पानसेमल निरीक्षक मंशाराम वगेन, उनि. रवि ठाकुर, प्रआर. 538 रुपसिंह मण्डलोई, आर. 156 अभिषेक रावत, सायबर टीम बड़वानी की सराहनीय भूमिका रही।*
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन