Rajendra Devray / Thu, Sep 11, 2025 / Post views : 27
बदनावर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल व संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भैंसोला जाते समय कुछ देर यहां बड़ी चौपाटी रुके। जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष निलेश भारती व पूर्व उद्योग मंत्री राजवर्धन सिह दत्तीगांव की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओ ने धुमधाम से स्वागत किया।
खंडेलवाल ने यहां चौपाटी पर स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इसके बाद चन्द्रलीला पैलेस पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सँगठनात्मक चर्चा भी की। इस मौके पर धार विधायक नीना वर्मा, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मनीष गुर्जर, नप अध्यक्ष मीना शेखऱ यादव समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन