*04 सहायक उप निरीक्षक कार्यवाहक उप निरीक्षक के पद पर हुए पदौन्नत*
*"पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने स्टार लगाकर पदोन्नत अधिकारियों को दी बधाई"*
पुलिस मुख्यालय के आदेश क्रमांक/पुमु/3/कर्मिक/स-12/718/2025 दिनांक 06.03.2025 के तहत 4 सहायक उप निरीक्षकों को कार्यवाहक उप निरीक्षक के उच्च पद का प्रभार सौंपा गया है। इन सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के उच्च पद पर पदोन्नति मिलने से उनके कार्यक्षेत्र में और भी अधिक जिम्मेदारियां आ गई हैं, और उनकी कार्यक्षमता व अनुभव का लाभ पुलिस प्रशासन को मिलेगा। पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
1.*संजीव कुमार पाटील*
2.*गजेन्द्रसिंह ठाकुर*
3.*नानसिंह भौरे*
4.*झबरसिंह गोयल*
इन सभी अधिकारियों ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से विभाग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और निष्ठा को प्रमाणित किया है। उनकी मेहनत और समर्पण के फलस्वरूप, उन्हें यह पदोन्नति दी गई है।
पुलिस अधीक्षक, जिला बड़वानी श्री जगदीश डावर ने इन अधिकारियों को उनकी पदोन्नति पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री डावर ने कहा कि इन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में उनकी नई जिम्मेदारियां उन्हें और भी बेहतर तरीके से सेवा प्रदान करने में मदद करेंगी और पुलिस विभाग की कार्यकुशलता को और बढ़ाएंगी।
*यह पदोन्नति पुलिस विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो न केवल विभागीय कार्यों को बेहतर तरीके से करने के लिए प्रेरित करती है, बल्कि सभी पुलिसकर्मियों के मनोबल को भी बढ़ाती है। इन अधिकारियों को शांति, कानून व्यवस्था और समाज की सेवा में योगदान देने के लिए और भी प्रेरणा मिलेगी।*