Rajendra Devray / Tue, Apr 22, 2025 / Post views : 27

ने ज़ूम मीटिंग के द्वारा किया ।शुभ कार्यों की शुरूआत मंगलाचरण से की जाती है। णमोकार महामंत्र के द्वारा मंगलाचरण इंदौर संभाग युवा प्रधान श्री यशवी जी शाह के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन एकता मंच राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जी काला के द्वारा की गई ।आपने अपने विचार रखते हुए बताया कि धर्म हो या समाज हो महिला एक जुट हो जाए तो सभी की दशा और दिशा बदल सकती हैं ।महिला चाहे किसी भी संस्था से हो पर यदि एकता के सूत्र में पिरोये जाए तो हर कार्य संभव है ।यही वह समय है जब महिलाएँ समाज में नेतृत्व करें हमें अपने नाम के आगे गोत्र की जगह जैन लिखकर अपना परिचय देना चाहिए। आपका आह्वान नारी शक्ति में विशेष ऊर्जा पैदा करता है|
विशेष अतिथि समाज गौरव आदरणीय हँसमुख गांधी जी इंदौर ने बताया कि सो पुरुषों की कतार में अगर पाँच भी महिलाओं की भागीदारी हो तो उसका प्रभाव ज़्यादा पड़ता है ।हम विश्व में 8 करोड़ में 55 लाख जैन भी भारी पड़ सकते हैं बशर्ते है कि हमें एक जुट होकर कार्य करना होगा सकारात्मक ऊर्जा और संगठन शक्ति ही समाज को आगे ले जाती है ।कार्याध्यक्ष विनीता जी डॉ संगीता विनायका जी एवं शिरोमणि संरक्षक एडवोकेट चित्रा जी ने बताया कि हमे तन,मन और धन से समर्पित होकर हमारे मंदिर और तीर्थ स्थानों की रक्षा करनी होगी।सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि डॉ . सुधा जी मलैया रही आप दमोह यूनिवर्सिटी की कुलाधिपती, श्रेष्ठ वक्ता, लेखिका, अनगिनत प्रतिभा की धनी जैन नारी गौरव है, डॉ . सुधा जी ने भारतवर्ष के नाम की उत्पत्ति प्रथम तीर्थंकरआदिनाथ जी के पुत्र भरत से जोड़ते हुए समाज़ को धर्म की मूल पहचान से जुड़ने की प्रेरणा दी 1008 श्री महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर वीर श्राविका का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर आपने कर्नाटक कीशांतला देवी का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाओं की शक्ति पुरुषों से भी ज़्यादा होती है इस अवसर पर प्रदेश स्तर के लिए 30 नाम आए थे उसमें से तीन नाम राष्ट्रीय स्तर पर चयन किए गए ।प्रथम नाम उपलब्धि जैन इंदौर द्वितीय स्थान नम्रता शाह झाबुआ तृतीय स्थान सरोजी खंडवा जैन
ने प्राप्त किया ।प्रदेश स्तर पर चार नाम हर्षा देवेंद्र रुनवाल जी धार शारदा जी जैन देवास ज्योति जी इंदौर जयश्री जी शाह भोपाल के चुने गए इसके अलावा जो आपने श्रीमती कविता जी भोपाल डॉक्टर कीर्ति जी खरगोन ज्योति हरिश जैन खरगोन श्रीमती इंदिरा प्रकाश चंद संचेती जैन खरगोन श्रीमती सपना मनीष जैन बड़वानी श्रीमती मनीषा शाह भोपाल श्रीमती नीना बड़वानी श्रीमती साधना जैन भोपाल श्रीमती कल्पना जैन देवास श्रीमती प्रेम बाला जैन देवास श्रीमती प्रवीण पहाड़िया बड़वानी श्रीमती रेखा विजय मेहता धार श्रीमती मीना जैन शिवपुरी श्रीमती अंजना जैन शिवपुरी श्रीमती स्वाति बांझल शिवपुरी श्रीमती प्रीति जैन धामनोद श्रीमती पुष्पा पांडे इंदौर श्रीमती सरिता बाबेल झाबुआ श्रीमती निशा जैन सागर श्रीमती सौम्या जैन इंदौर श्रीमती सुलेखा जैन भोपाल श्रीमती वीणा जैन खंडवा के कार्यों की भी अनुमोदना की गई ।सभी ने वीर श्राविका सेवा सम्मान की सराहना की और सभी बहनों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई दी.
कार्यक्रम की रूपरेखा व संयोजन एवं समन्वय मध्य प्रदेश अध्यक्षा बरखा विवेक जी बड़जात्या बाकानेर ने पूरी निष्ठा से निभाई आपने समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर नारी शक्ति का सशक्त प्रदर्शन किया.
संचालन प्रदेश कार्याध्यक्ष मंजू बाला जैन देवास ने किया कार्यक्रम की मीडिया प्रभारी झाबुआ जिला अध्यक्ष पुष्पा शाह वह युवा प्रधान प्राची जी रही यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं बल्कि जैन धर्म समाज की एकता और नारी शक्ति का जीवंत प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन