बड़वानी नवागत पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने सभी थानों के साथ किया नवाचार, वीडयो कांफ्रेंस के माध्यम से की जनसुनवाई
👉जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं
👉सभी थानों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जोड़ कर आवेदकों की समस्या सीधे सुनी मोके पर कई समस्याओं का किया निराकरण
👉 पूर्व की जन सुनवाई में आये आवेदनों पर की समीक्षा
👉 थाना स्तर पर ही समस्या के निदान के दिये निर्देश
आज दिनांक 12 अक्टूबर 2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी श्री जगदीश डावर द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया
पुलिस कप्तान द्वारा शिकायतकर्ताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के थानों में मौजूद शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से सुनी गईं।
साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायतकर्ता की शिकायतों को भी ध्यानपूर्वक सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
श्री डावर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का वैधानिक कार्यवाही के तहत सात दिन के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
इसके अलावा, उन्होंने पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति की जांच की।
एसपी ने VC के माध्यम से आमजन की शिकायतें सुनने पर बल दिया और कहा कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी।
इस जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार पाटीदार और डीएसपी अजाक श्री जितेंद्र भास्कर भी उपस्थित थे।