*नालछा से तीर्थ यात्रियों का जत्था चार धाम तीर्थ यात्रा के लिए रवाना*
*तीर्थ यात्रियों ने नगर के प्राचीन मंदिरों में, पूजन अर्चन कर दर्शन किया
नालछा /नगर से शुक्रवार को उत्तराखंड के गंगौत्री,यमनौत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ चारों धाम के साथ उतर भारत के प्राचीन तीर्थ स्थलों के दर्शनार्थ नालछा से श्रीमती देवकी बाई दायमा, प्रेमा बाई दायमा,मनोरमा बाई दायमा एवं महेश दायमा सहित 8 तीर्थ यात्रियों का जत्था विशाल शोभायात्रा एवं ढोल- ढमाको के साथ विदा किया गया। तीर्थ यात्रियों ने नगर के सोमेश्वर महादेव,गंगेश्वर महादेव सहित सभी प्राचीन मंदिरों में पूजा अर्चना की। लालबई फूलबई माता मंदिर के दर्शन करते हुए गंगौर घाट से प्रस्थान किया। चल समारोह निकाला गया जिसमें जगह-जगह तीर्थ यात्रीयों का पूष्पवर्षा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। चल समारोह में मुख्य रूप से करण दायमा,ओमप्रकाश गहलोत,शैलेंद्र गहलोत, दिलीप दायमा, जितेंद्र दायमा,पंकज दायमा,रिंकू दायमा,जितेन्द्र गहलोत,राहुल दायमा,विक्रम बोरदिया,महेंद्र कुशवाह,राकेश दायमा,अंकित कुशवाह सहित बड़ी संख्या में नगरजन एवं मातृशक्ति चल समारोह में शामिल हुई। यात्रियों के परिजनों ने ग्रामीण जनों का आभार व्यक्त किया।