*जुए के विरुद्ध बड़वानी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई थाना अंजड़ पुलिस ने 4 जुआरियों को पकड़ा, ₹14,800 नगद, 52 ताश पत्ते और 4 मोबाइल जब्त*
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में, थाना अंजड़ पुलिस ने अवैध जुए के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की।
दिनांक 13.08.2025 को थाना अंजड़ प्रभारी निरीक्षक रेवाराम चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बोरलाय में दबिश देकर 4 आरोपियों को रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ा।
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. जगदीश पिता दीपाजी सिर्वी, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम हरिबड़
2. रवि पिता जगदीश परमार, उम्र 28 वर्ष, निवासी आंवली बसाहट
3. अशोक पिता नानुराम यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी अंजड़
4. राहुल पिता सुनील पाटीदार, उम्र 28 वर्ष, निवासी बोरलाय
*जप्त सामग्री:*
52 ताश पत्ते
नगद ₹14,800
4 मोबाइल फोन (कीमत ₹20,000)
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 369/2025, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जप्त सामग्री थाने लाई गई। आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थाना अंजड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सतत अभियान जारी रहेगा।
*कार्रवाई में विशेष भूमिका:*
1. निरीक्षक रेवाराम चौहान, थाना प्रभारी अंजड़
2. उप निरीक्षक राजेंद्र सोलंकी
3. प्रधान आरक्षक 223 भीमसिंह राव
4. आरक्षक 277 राहुल पाटीदार
5. आरक्षक 95 सुनील बर्डे