आत्मनिर्भरता की ओर कदम पलसूद में निःशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स का भव्य शुभारंभबड़वानी 03 जुलाई 2025/ जिला दशोरा महिला मंडल और चाइल्ड इंडिया ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पलसूद में निःशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दशोरा समाज के जिला अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विजय सिंह मंडलोई, प्रवाह संस्था की राज्य समन्वयक सुश्री हर्षा सिंघी और नगर परिषद की पार्षद सुश्री ललिता महाकाल द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला दशोरा समाज की महिला मंडल की अध्यक्ष एवं चाइल्ड इंडिया ट्रस्ट की फाउंडर मेंबर श्रीमती चेतना गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा के चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ, तत्पश्चात अतिथियों का परिचय और उद्बोधन हुआ। अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता ने कहा कि यह एक अभिनव पहल है, जिससे समाज की बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। यह प्रशिक्षण न केवल उनके लिए आर्थिक सहायता का साधन बनेगा, बल्कि समाज की बालिकाओं को हुनरमंद भी बनाएगा। प्रवाह संस्था की सुश्री हर्षा सिंघी ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बालिकाओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और रोजगार के अनेक अवसर सृजित करेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सामाजिक और अन्य आयोजनों में ब्यूटी पार्लर के प्रति महिलाओं का रुझान बढ़ा है, जिससे यह एक बेहतरीन रोजगार का माध्यम बन सकता है। नगर परिषद की पार्षद सुश्री ललिता महाकाल ने अपने उदाहरण के माध्यम से बताया कि महिलाओं की शिक्षा उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से भरपूर बनाती है। इस दृष्टिकोण से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में जिला दशोरा समाज की मंड़ल की अध्यक्ष औंर चाईल्ड़ इंड़िया ट्रस्ट की फाउंडर मेंम्बर श्रीमति चेतना गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष श्री ललित गुप्ता, जिला महामंत्री श्री संजय मंडलोई, पलसूद मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत गुप्ता, महिला संगठन की जिला महामंत्री श्रीमती पूजा गुप्ता, जिला मंत्री श्रीमती सीमा गुप्ता, चाइल्ड इंडिया ट्रस्ट की फाउंडर मेंबर एवं समाज की जिला सहमंत्री श्रीमती अमृता मोदी, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती अंजली गुप्ता, जिला परामर्शदाता श्रीमती विजया गुप्ता, श्रीमती ललिता महाकाल, प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाएँ और महिलाएँ उपस्थित थीं।