: सेंधवा मोहर्रम पर्व के मद्देनज़र डीआईजी निमाड़ रेंज ने किया सेंधवा क्षेत्र का निरीक्षण जुलूस मार्गों का भ्रमण कर अधिकारियों की ली बैठक, दिए सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश
मोहर्रम पर्व के मद्देनज़र डीआईजी निमाड़ रेंज ने किया सेंधवा क्षेत्र का निरीक्षण जुलूस मार्गों का भ्रमण कर अधिकारियों की ली बैठक, दिए सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश*आगामी मोहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से डीआईजी निमाड़ रेंज श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा दिनांक 03 जुलाई 2025 को सेंधवा कस्बे के मोहर्रम जुलूस मार्गों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सेंधवा श्री अजय वाघमारे, थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।*निरीक्षण का विवरण:*
*डीआईजी श्री बहुगुणा ने जुलूस के प्रमुख मार्गों* –🔹 किला गेट नंबर 01🔹 इमामबाड़ा🔹 त्रिवेणी चौक🔹 मौलाना आज़ाद चौक🔹 शिवाजी चौक🔹 किला परिसरका भौतिक निरीक्षण कर संवेदनशील एवं विवादित स्थलों पर विशेष ध्यान दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*सुरक्षा व्यवस्था पर निर्देश:*✅ जुलूस मार्गों पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश।✅ संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश।✅ गश्त को सघन करने एवं लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश।✅ जुलूस आयोजकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की हिदायत।✅ अफवाहों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु इंटेलिजेंस तंत्र को सक्रिय रखने का निर्देश।
*बैठक में शामिल बिंदु:*🔹 शांतिपूर्ण आयोजन हेतु सभी विभागीय अधिकारियों को सामूहिक रूप से उत्तरदायित्व निर्वहन करने के निर्देश।🔹 भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारियों की समीक्षा।🔹 आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बल की उपलब्धता का भरोसा।
➤ नागरिकों से अपील:पुलिस प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों, धर्मगुरुओं व आयोजकों से सहयोग की अपील की गई है।यह विश्वास दिलाया गया कि मोहर्रम का पर्व पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।