शासकीय स्वामीअमृता नन्द महाविद्यालय में स्पोर्ट्स टीचर एवं कॉलेज प्रशासन के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन छात्र छात्राये बैठे धरने पर
नगर अंजड़ में स्वामी अमृतानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड़ में कॉलेज में चल रही खेल गतिविधियों की निष्क्रियता को लेकर स्पोर्ट गतिविधियों को नही कराने को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के छात्र-छात्राएं आज हड़ताल पर बैठ गए
सपोर्ट से टीचर भवँर सर के व्यवहार और मनमानी और तानाशाही को लेकर और महाविद्यालय प्रतियोगिताओं के अंदर प्रतियोगिताओं की जानकारी नहीं देना और जिला स्तरीय संभाग स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं को नहीं खिलाने को लेकर आज बच्चों ने धरना प्रदर्शन किया कॉलेज के सैकड़ो की संख्या के अंदर बच्चे छात्र-छात्राएं गेट बंद करके बैठ गए ओर जम के नारेबाजी करी इसी मांग को लेकर छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ गए की कॉलेज के छात्रों की मांग है कि प्राचार्य एवं खेल अधिकारी भंवर छात्रों से बात करने गेट पर आए और खेल शिक्षक के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करें और भविष्य में इस प्रकार की चुक ना हो इसकी व्यवस्था करें इसी मांग को लेकर बच्चे कॉलेज के गेट पर बैठ गए और भारी हंगामा करने लगे खबर लिखे जाने तक प्रशासन का कोई भी व्यक्ति बच्चों से बात करने नहीं पहुंचा