थाना अंजड़ पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई – मौके से 4 गिरफ्तार, 4 फरार, ताश पत्ते व नकदी जप्त थाना अंजड़ पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया तथा 4 आरोपी मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹11,230 नगदी एवं 52 ताश पत्ते ज़ब्त किए।
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर तथा एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण रावल ने अंजड़ क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ खेलने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस टीम गठित की।
मांगीलाल पिता लालसिंह सनियार (60), हनुमान मोहल्ला, अंजड़
मोहम्मद पिता जहांगीर खाँ (42), हनुमान मोहल्ला, अंजड़
जगदीश पिता दीपा राठौर (60), हरीबड़
दिनेश पिता देवीसिंह मुकाती (40), तलवाड़ा बुजुर्ग
*फरार आरोपी –*मनोज धनगर, विकास धनगर, जयपाल धनगर, लोकेन्द्र धनगर – सभी निवासी अंजड़
*जप्त माल –*
▪ 52 ताश पत्ते, नकद राशि ₹11,230/-
*पुलिस की इस कार्यवाही थाना प्रभारी अंजड़ निरीक्षक नारायण रावल, उनि सुरेश मुवेल, सउनि दिलीप मुवेल, प्रआर 133 राजेन्द्रसिंह डावर, आर. 95 सुनील बर्डे की सराहनीय भूमिका रही।*