100 सदस्य बनाने वाले ही बन सकेंगे भाजपा के सक्रिय सदस्य
- सक्रिय सदस्यता अभियान की जिला बैठक संपन्न
- 16 से 31 अक्टूबर तक बनाए जाएंगे सक्रिय सदस्य
*बड़वानी:-* मध्यप्रदेश में अब तक भारतीय जनता पार्टी के एक करोड़ 28 लाख प्राथमिक सदस्य बनाए जा चुके हैं जो देशभर में सर्वाधिक है। जिस कार्यकर्ता ने 100 या इससे अधिक प्राथमिक सदस्य बनाए हैं वे ही सक्रिय सदस्यता के पात्र होंगे। 16 से 31 अक्टूबर तक नमो एप के माध्यम से 100 रुपए सक्रिय सदस्यता शुल्क जमा कर मंडल अध्यक्ष के समक्ष सक्रिय सदस्यता के लिए आवेदन कर सकेंगे। 1 से 4 नवंबर तक सक्रिय सदस्यता के लिए पात्रता रखने वालों का भौतिक सत्यापन होगा। 5 नवंबर को जिला कार्यालय पर सक्रिय सदस्यों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
यह बात सक्रिय सदस्यता अभियान के बड़वानी जिला संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह ने भाजपा जिला कार्यालय पर कही। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया मंगलवार को पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर जिला कार्यालय पर जिला बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र का पूजन कर बैठक का शुभारंभ किया।
*जिले में 1 लाख 52 हजार सदस्य बने:- कमलनयन इंगले*
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमलनयन इंगले ने कहा बड़वानी जिले में अब तक ऑनलाइन माध्यम से 1 लाख 42 हजार प्राथमिक सदस्य बनाए जा चुके हैं जबकि 18 हजार ऑफ लाइन सदस्य बनाये गए है। 15 अक्टूम्बर के बाद ऑन लाइन सदस्यता पोर्टल बंद हो सकता है। प्रत्येक बूथ से पांच सक्रिय सदस्य बने इसके लिए एक-दूसरे कार्यकर्ता का सहयोग करें।
*पार्टी अब डिजिटल की और बढ़ चली:- सांसद गजेंद्र सिंह पटेल*
वही खरगौन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी अब डिजीटल की ओर बढ़ चुकी है। ऐसे में जिसने 100 सदस्य नहीं बनाए है वह सक्रिय सदस्यता के अभाव में भविष्य में संगठन का कोई भी दायित्व प्राप्त नहीं कर पाएगा। प्रत्येक मण्डल में कम से कम 125 सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य है। व आगे उन्होंने कहा की प्राथमिक सदस्य बनाने के प्रथम व द्वितीय चरण में हम सब ने खूब परिश्रम किया है इसका परिणाम है कि अब तक 1 लाख 52 हजार से अधिक सदस्य बने हैं। वही उन्होने सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओ के प्रश्नों के उत्तर देकर उन्हें मार्गदर्शन भी दिया।
*ये रहे मंचासीन:-*
इस दौरान पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी सचिन चौहान, महामन्त्री द्वय अजय यादव व विक्रम चौहान मंचासीन रहे।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारीगण, सभी मोर्चो के अध्यक्ष, सभी मण्डल अध्यक्ष, जनप्रीतिनिधिगण व आपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे।