आलीराजपुर सागरवंशिया माली समाज द्वारा नवरात्रि पर्व मनाने हेतु रामनारायण माली को अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
आलीराजपुर सागरवंशिया माली समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गरबा महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमे मुख्य अतिथि माली समाज अध्यक्ष अनील माली समाज मुखिया रत्नलाल माली की उपस्थिति मे संपन्न हुई बैठक मे नवीन कार्यकरणी समिति बनाई गई जिसमें सर्व सहमति से रामनारायण माली को अध्यक्ष एवं शांतिलाल माली को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया । सफल कार्यक्रम हेतु निगरानी समिति का गठन किया गया जिसमें समाज के सभी पूर्व अध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई जिनके सर्वे सर्वा अध्यक्ष मांगीलाल माली को बनाया गया एवं कोषाध्यक्ष दयाराम माली एवं सचिव नानूराम माली को बनाया गया साथ ही रामलाल माली, महेंद्र माली, स्वामीनारायण माली, हिम्मतलाल माली, राजेंद्र माली एवं अरविंद माली को सदस्यता दी गई । एवं संरक्षक रतनलाल जी माली मुखिया जी को बनाया गया नो दिवस महा आरती व प्रसादी वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओ के लिए नवयुवक संगठन के लगभग 120 सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा 9 दिवसीय गरबा उत्सव में विशेष अनुरोध किया गया जिसमें कुछ नियम बनाए गए कोई भी महिलाएं पुरुष व बालक बालिकाएं फूहड़ता रोकने हेतु अपनी वेशभूषा का विशेष ध्यान रखेंगे । फैशन के नाम पर किसी भी प्रकार के कटे फटे व अश्लील कपड़ों का उपयोग नहीं करेंगे नवरात्रि पर्व में किसी प्रकार के अनैतिक फिल्मी गाने नहीं बजाएंगे 9 दिनों तक गरबा नृत्य में किसी प्रकार का व्यसन नहीं करेंगे नवरात्रि पर्व में अनुशासन का पालन करेंगे प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करेंगे 5 कार्यक्रम को समय पर प्रारंभ कर तय समय पर बंद करेंगे साफ सफाई और यातायात आवागमन का विशेष ध्यान रखेंगे विशेष महिलाओं द्वारा बच्चो के मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे नवदुर्गा महोत्सव हेतु महिलाओं ने भी अपनी बैठक कर नवरात्रि के प्रथम दिवस पर निकलने वाले चल समारोह में ड्रेस कोड तय किया गया है इसमें महिलाएं पिंक गुलाबी रंग की साड़ी एवं पुरुषों को सफेद कुर्ता पजामा पहनने का निर्णय लिया गया महिलाओं द्वारा नवरात्रि में 9 दिनों तक अलग-अलग रंग के कपड़े पहनने का निर्णय लिया गया 9 दिनों तक समाज में अलग-अलग परिवारों द्वारा आरती हेतु कुटुंब परिवार द्वारा आरती निश्चित की गई । उपरोक्त सभी समितियां का गठन माली समाज अध्यक्ष अनिल माली द्वारा किया गया । आभार विशाल माली ने माना । सभी कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया प्रभारी संजय गेहलोद एवं सोशल मीडिया प्रभारी राहुल माली द्वारा दी गई।