अंजड़ मैं बेकाबू ट्रैफिक यातायात मैं फांसी एम्बुलेंस 15 मिनट तक लगा रहा जाम नहीं मिला एंबुलेंस को रास्ता
नगर अंजड़ के अंदर सराफा बाजार में आए दिन कई बार जाम की स्थिति बनआती है बार-बार लगने वाले जाम से दुकानदारों सहित आम नागरिक भी परेशान है
वही अंजड़ की ट्रैफिक व्यवस्था के ऊपर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं
शांति समिति की हर बार की बैठक के अंदर इस ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई ना कोई मुद्दा जरूर उठता है लेकिन नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन दोनों ही समस्या का समाधान करने में असफल साबित हो गए हैं
यही स्थिति श्रीकृष्ण चौक राजपुर रोड की भी बनी हुई है आए दिन श्री कृष्णा चौक में भी कई बार जाम लगता है और इसके अंदर आम जनता परेशान हो जाती है
श्री कृष्णा चौक में ठेले वालों के साथ स्थानीय दुकानदार एव होटल वालो ने इस कदर से अतिक्रमण कर लिया है की कोई भी आगे पीछे होने के लिए तैयार नहीं है सड़क के ऊपर ठेले गाड़ी लगा करके फल बेचने वाले बेखोफ अपना व्यापार कर रहे हैं
इसी भीड़ भाड़ का फायदा अपराधी तत्व उठाते पिछले सोमवार बाजर के दिन महिला के गले से चेन स्केनिग की घटना हो चुकी है कई के पाकेट भी मारे जा चुके है लेकिन जनता की इस मुसीबत ओर पीड़ा से किसको कोई लेनादेना नही है
ट्रैफिक व्यबस्था में बाधित दुकानदारों को नही पुलिस प्रशासन हटा रहा है नाही नगर पालिका इन्हें हटाने की मानसिकता रखती है नगर परिषद के अध्यक्ष एव सीएमओ इसपर मोन साधे हुवे कोई कार्यवाही नही करना चाहते
इस हालात में बार-बार लगने वाले जाम से आम लोगों को परेशान कर रखा है
सराफा बाजार में भी यही स्थिति है अस्पताल चौक से लेकर सर्राफा बाजार तक वनवे का बोर्ड जरूर लगा हुआ है लेकिन कोई इसका पालन नहीं करता है वही चालक सीधे वनवे में आ जाते हैं और यही कारण है सराफा बाजार में जाम लगने का वन वे के अंदर वाहन आने से यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है आज भी यही स्थिति बनी रही दोपहर करीब 1:30 बजे के लगभग एंबुलेंस भी फस गई 15 मिनट का एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिला आखिर आम जनता प्रशासन से पूछती है की जनता की तकलीफ को कौन दूर करेगा
जटाशंकरी एव अस्पताल चोक में दिखावे के लिए पुलिस प्रशासन की व्यवस्था जरूर होती है लेकिन थोड़ी देर बाद में व्यवस्था पता नहीं कहां चली जाती है
ट्रैफिक से आम जनता के जो हाल- जनता परेशान है और प्रशासन मोन है उसको आम जनता की परेशानी से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है
देखते खबर लगने के बाद में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है