*सिविल अस्पताल में आयोजित हुई जन जागरूकता अभियान सम्बंधित बैठक*
कूक्षी :- आज दिनाक 03-08-2024 को सिविल अस्पताल कूक्षी में *डॉ० संजय जोशी (जिला क्षय एवं एड्स नोडल अधिकारी) महोदय धार* एवं *डॉ० राहुल मण्डलोई (बीएमओ) महोदय कूक्षी* के नेतृत्व में एड्स/एचआईवी एवं टीबी से सम्बंधित बैठक का आयोजन किया गया जिसमे उक्त बीमारियों से बचाव एवं उपचार के उपयुक्त सुझाव प्रदान किया गए एवं आगामी दिवसों में होने वाले जन जागरूकता अभियान के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश प्रदान किये गए। बैठक में जिला कार्यालय से *डॉ० संजय जोशी (जिला क्षय एवं एड्स नोडल अधिकारी), डॉ० राहुल मण्डलोई (बीएमओ) कूक्षी, श्री नीरज अवस्थी (एस.टी.एस.), श्री मुकेश पण्डागरे (पी.एम.डी.टी.), श्री विनोद कोसे (बीईई), श्री संदीप सोलंकी, श्री किरण चौहान, श्री मड़िया चौहान, श्री सुरेंद्र डावर, श्री दिनेश ठाकुर, श्री पीयूष माली, एवं समस्त सेक्टर सुपरवाइजर (स्वास्थ्य विभाग+महिला बाल विकास), सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, आशा सहयोगिनी, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री सौरभ तिवारी द्वारा किया गया।