सिंघाना प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका कविता कोचे पर नशे में अभद्र भाषा का आरोप कार्रवाई की मांग।धार सिंघाना प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका कविता कोचे के खिलाफ गंभीर आरोपों की शिकायत सामने आई है। विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों द्वारा, संयुक्त रूप से दी गई लिखित शिकायत में उल्लेख किया गया है कि, कोचे मैडम द्वारा आए दिन शराब के नशे में विद्यालय आकर स्टाफ एवं विद्यार्थियों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है जिससे विद्यालय का वातावरण प्रभावित हो रहा है।शिकायत के साथ प्रस्तुत पंचनामे पर, विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों के हस्ताक्षर भी संलग्न हैं।
शिक्षको का कहना है कि कोचे मैडम का यह व्यवहार न केवल स्कूल के अनुशासन को ठेस पहुंचा रहा है बल्कि बच्चों के मानसिक विकास और अनुशासन पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।
विद्यालय स्टाफ के अनुसार, यह स्थिति पिछले कई दिनों से लगातार बनी हुई है और कई बार मौखिक समझाइश के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। इस गंभीर मामले को लेकर अब प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। और यह भी तब हुआ जब कलेक्टर खुद , सिंघाना ब्लॉक के दौरे पर थे। अगर धार जिला कलेक्टर, बिना सूचना के मनावर ब्लॉक की स्कूलों का जायजा लिया जाए तो अधिकतर स्कूलों की ऐसी ही हालत मिलेगी या तो टीचर नदारत रहेंगे या अन्य समस्या सामने आएगी।
खबर लगने बाद देखते है जिम्मेदार अधिकारी क्या कारवाही करते है या हर बार की तरह लीपापोती वाली कारवाही