Rajendra Devray / Tue, Jun 3, 2025 / Post views : 211
मनावर । बालाजी कॉलोनी के गार्डन में 1 जून से 15 जून तक बालिकाओं का कराटे प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो चुका है।कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के लिए चित्र पर माला अर्पण कर प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को तिलक लगाकर उन्हें हनुमान चालीसा का पाठ करवा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अतिथियों में स्वाति अर्जुन सिंह चौहान, ललिता मनोहर सिंह सोलंकी, रेखा मुकेश सिंह मंडलोई, गुंजा योगेंद्र सिंह तोमर, सीमा अनिल सिंह चौहान, गजराज सिंह गहलोत, जयंती जीवन सिंह चौहान, रविंद्र सिंह सिसोदिया, शालिनी शर्मा, मनीष पाटीदार, शीतल गुप्ता, पन्नालाल गहलोत, परमजीत सिंह मंडलोई तथा सभी बालिकाओं के पालकगण भी उपस्थित थे। कराटे प्रशिक्षक देवेंद्र पांचाल की उपस्थिति में शिविर प्रारंभ हुआ।शिविर में लगभग 150 बालिकाओं ने भाग लिया ।उक्त कार्यक्रम में कॉलोनी के निवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन