ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 648 वां जिला स्तरीय जन्मोत्सव मनाया गया
प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उपखंड में जिला स्तरीय 648 वां संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और सरकारी सेवाओं में नवनियुक्त कर्मचारियों का व पुलिस पब्लिक न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार अनिल जटिया को उपकरण व प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही समाज की छात्र-छात्राओं द्वारा संत शिरोमणि रविदास के गीतों पर नृत्य भी प्रस्तुत किया गया व संत शिरोमणि रविदास के भजन पर नृत्य करते हुवे पहुंचे खेरोट मन्दिर जहां आरती कर समापन के साथ भोजन प्रसादी का भी आयोजन रखा गया अरनोद जिला स्तरीय जन्मोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनलाल रैदास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूनम चंद्र रैदास जिला शिक्षा अधिकारी टी ए डी जिला अध्यक्ष भीम आर्मी दिलीप रैदास प्रदेश अध्यक्ष गोविंद मेघवाल तथा विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद रैदास मोजूद रहे।