Rajendra Devray / Wed, Sep 16, 2026 / Post views : 26
मोहिपुरा में चोरों का आतंक: पानी की मोटरों के तार काटकर ले गए, पुलिस प्रशासन करे कार्यवाही
अंजड़। अंजड़ के समीप ग्राम मोहिपुरा में अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी पानी की मोटरों को निशाना बनाते हुए उनके तार काट दिए।
घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में नाराजगी और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।
किसानों का कहना है कि खेतों पर सिंचाई के लिए लगी मोटर और विद्युत उपकरण उनकी खेती के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं,
ऐसे में बार-बार चोरी या नुकसान होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार लोकेंद्र सिंह बाघसिंह, दादु सिंह किशोर, वीरेंद्र सिंह बाघसिंह तथा लोभीराम सिताराम धनगर के खेतों में लगी पानी की मोटरों के तार अज्ञात बदमाशों द्वारा बीती रात काटे गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद किसानों ने मामले की सूचना संबंधित स्तर पुलिस को देने की बात कही है।
ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय खेतों की ओर आवाजाही कम होने का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

इससे किसानों को अपनी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है।
प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरों पर कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रशासन से मांग की है
मोहिपुरा एवं आसपास के खेत क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए, पूर्व में हुई ऐसी घटनाओं ही चुकी है
जानकारी जुटाकर संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए तथा खेतों में चोरी और तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

किसानों ने कहा कि समय रहते पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
प्रशासन से ग्रामीणों ने कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन