Rajendra Devray / Wed, Apr 23, 2025 / Post views : 215
कुपोषण आहार के अंतर्गत नालछा जनपद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दिग्ठान सेक्टर भवन पर कुपोषण आहार पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी के आदेशाअनुसार आंगनबाड़ियों में पढ़ाई के साथ-साथ पोषण आहार का महत्व बताया गया गर्भवती महिलाओं को 1000 दिवस का महत्व बताया गया अपने स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित पोषण आहार का महत्व बताया गया एवं ग्राम ने किन साधनों से कैसे पौष्टिक आहार प्राप्त किया जाता है इसकी जानकारी दी गई साथ में स्वच्छता के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई वर्तमान समय में विभाग द्वारा ट्रैक् एप पर भी हितग्राहियों को विभाग के द्वारा संचालित संपूर्ण सुविधा व योजनाओं का लाभ बताया जा रहा है बच्चों को संतुलित भोजन कैसा दिया जावे जिससे बच्चों को कुपोषण से मुक्त किया जा सके
उक्त कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण पखवाड़ा दिनांक 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक मनाया जाना है आज के कार्यक्रम में भाजपा मंडल बगड़ी के अध्यक्ष श्री लोकेंद्र जी चौधरी जनपद सदस्य दिग्ठान श्रीनिलेश जी कुशवाहा उपस्थित होकर विभाग द्वारा लगाई गई पोषण आहार प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया मंडल अध्यक्ष श्री चौधरी द्वारा अपने संबोधन में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं को पोषण आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी नालछा संजय गायकवाड द्वारा मार्गदर्शन दिया गया दिग्ठान सेक्टर क्षेत्र ग्रामकी महिलाएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन सेक्टरपर्यवेक्षक श्रीमती बिना स्वामी द्वारा किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन