: अंजड़ पारिख गोल्डन ट्रांसपोर्ट की गाड़ी का रसा खुलने से दो पहिया वाहन में अटका चालक लखन परमार निवासी अंजड़ गिरने से हुआ घायल ट्रांसपोर्टर की बड़ी लापरवाही आई सामने
Rajendra Devray
/
Wed, Feb 12, 2025
/
Post views : 247
अंजड़ पारिख गोल्डन ट्रांसपोर्ट की गाड़ी का रसा खुलने से दो पहिया वाहन में अटका चालक लखन परमार निवासी अंजड़ गिरने से हुआ घायल ट्रांसपोर्टर की बड़ी लापरवाही आई सामने
आज सुबह करीब 10:00 बजे अंजड़ कोर्ट परिसर के सामने अंजड़ से अपने निजी काम से बड़वानी जा रहे अंजड़ निवासी लखन परमार अपने दो पहिया वाहन क्रमांक MP 46 MD 2359 से बड़वानी जा रहे थे तभी आगे चल रही ट्रांसपोर्ट की आयशर गाड़ी क्रमांक MH 18BG 3787 का रस्सा अचानक खुलकर नीचे गिर गया जिसकी चपेट में दो पहिया वाहन आने से चालक लखन परमार आगया करीब 5 फीट लखन परमार ऊपर उछल कर सड़क पर जा गिरे एवं रगड़ लगने से उन्हें गंभीर चोटे आई उनकी गाड़ी लगभग 20 फीट से अधिक सड़क पर रगड़ती हुई चली गई तब जाकर आयशर चालक ने गाड़ी रोकी इसके बाद लोगों की काफी भीड़ लग गई घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के बाद घायल को छुट्टी दे दी गई गनिमत रही दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहना हुआ था यदि हेलमेट पहना हुआ नहीं होता तो बड़ी गंभीर घटना हो सकती थी
वहीं आम जनता ने पुलिस प्रशासन से भी मांग की है कि ट्रांसपोर्ट की जो गाड़ियां आती है वह बीच में खड़ी हो जाती है और लापरवाही से ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाने वाले चालकों के कारण आए दिन जाम भी लगता है और दुर्घटना भी होती है पुलिस प्रशासन से आम लोगों ने भी मांग की है कि ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर पर हम्मालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए