Rajendra Devray / Thu, Jun 19, 2025 / Post views : 237

धार जिले के बाग ब्लॉक स्थित नरवाली सेक्टर में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। गुरुवार को जनजातीय विकास विभाग की सहायक आयुक्त नरोत्तम वरकड़े ने क्षेत्र के स्कूलों का दौरा किया।
बाग नरवाली हाई स्कूल में 9वीं और 10वीं के रजिस्टर्ड 78 छात्रों में से एक भी उपस्थित नहीं था। केवल तीन शिक्षक मिले। विशेष बात यह है कि इस स्कूल के प्राचार्य स्वयं बाग के विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद नायक हैं।
सेक्टर के अन्य स्कूलों की स्थिति भी बेहतर नहीं मिली। हर स्कूल में मात्र एक-एक शिक्षक मिले, लेकिन छात्र किसी भी स्कूल में नहीं दिखे। क्षेत्र में कुल 40 स्कूल संचालित होते हैं, जिनमें से 13 स्कूल शिक्षक विहीन हैं। इन स्कूलों में अतिथि शिक्षकों से काम चलाया जाता है।
बीईओ अरविंद नायक के अनुसार, शासन स्तर पर शिक्षकों के खाली पदों की पूर्ति नहीं हुई है। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति तक संकुल स्तर से अतिशेष शिक्षकों का समायोजन किया जाता है। सहायक आयुक्त ने शिक्षक विहीन स्कूलों में तत्काल शिक्षकों का समायोजन करने के निर्देश बाग बीईओ को दिए हैं। सहायक आयुक्त ने बाग ब्लॉक में शैक्षिक प्रबंधन की व्यवस्था पर असंतोष जताया ।

नरवाली हाई स्कूल के प्राचार्य अरविंद नायक के पास विकासखंड शिक्षा अधिकारी बाग, एकलव्य आवासीय विद्यालय गंधवानी और बीआरसी बाग का भी अतिरिक्त प्रभार है, जिसके चलते उन्होंने नरवाली संकुल की स्कूलों का शैक्षणिक प्रबंधन का जिम्मा दूसरों को दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन