Rajendra Devray / Tue, Jun 3, 2025 / Post views : 214
करते हुये 47 आवेदकों को व्यक्तिगत रूप से सुना तथा आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।
दिव्यांग को दिलवाई जाये ट्रायसिकल एवं रोजगार
जनसुनवाई में ग्राम पांजरिया निवासी श्रीमती सीताबाई ने आवेदन देकर बताया कि वे दिव्यांग है अतः उन्हे ट्रायसिकल दिलवाई जाये। साथ ही उनके पति बेरोजगार है, जिससे उन्हे आजीविका चलाने में परेशानी आती हैं। अतः उन्हे किसी योजनान्तर्गत सिलाई मशीन दिलवाई जाये जिससे कि वे अपना जीवन यापन कर सके। इस पर जनसुनवाई कर रहे कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोबर ने आवेदन को जनपद पंचायत सेंधवा के सीईओ को भेजकर आवेदन अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिलवाया जाये
जनसुनवाई में तहसील ठीकरी के ग्राम बड़गांव निवासी श्री कमलाबाई पति बाबूलाल ने आवेदन देकर बताया कि पंचायत द्वारा उन्हे वृद्ध होने के बावजूद भी वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नही दिया जा रहा है। इस संबंध में वे विगत 2 वर्षो से ग्राम पंचायत के चक्कर लगा रही है, परन्तु ग्राम के सरपंच एवं सचिव के द्वारा कोई सुनवाई नही की जा रही है। इस पर जनसुनवाई कर रहे कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोबर ने जनपद पंचायत ठीकरी के सीईओ को भेजकर निराकरण हेतु निर्देशित किया।
कालेज द्वारा फीस वापस नही दी जा रही है
जनसुनवाई में ग्राम निंबोला निवासी श्री महेन्द्र चौहान ने आवेदन देकर बताया कि उनकी बेटी नेहा चौहान ने वर्ष 2022 में इन्दौर के इंटरनेशनल कालेज ऑफ नर्सिंग में एडमिशन लिया था। उन्होने एडमिशन के समय 11 हजार रुपये जमा किये थे, 6 माह बाद कालेज बंद होने से कालेज ने उनका बेटी का एडमिशन महामृत्युंजय कालेज में ट्रांसफर कर दिया । फीस की रसीद भी कालेज वालों ने यह बोलकर वापस ले ली कि नवीन कालेज से नई रसीद बनकर आपको मिल जायेगी। बेटी के एडमिशन को 3 वर्ष हो गये है, परन्तु न तो अभी तक उन्हे फीस की रसीद मिली और ना ही बेटी की एग्जाम हुई। उन्होने अपने बेटी का एडमिशन कैंसिल करवाते हुए दस्तावेज भी वापस ले लिये परंतु उन्हे फीस की जमा राशि वापस नही की जा रही है। अतः उन्हे फीस की राशि वापस दिलवाने का कष्ट करे। इस पर जनसुनवाई कर रहे कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोबर ने आवेदन को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को भेजकर निराकरण हेतु निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन