Rajendra Devray / Thu, Jun 19, 2025 / Post views : 231

बड़वानी :- ताप्ती नर्मदा रेलवे लाइन समिति के द्वारा अलीराजपुर खंडवा रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर विगत अनेक वर्षो से प्रयास किया जा रहा है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने भी जनजाति अंचल की महती आवश्यकता को देखकर इस रेल लाइन के सर्वे का आदेश जारी किया एवं भौतिक व ड्रोन कैमरों से सर्वे पूर्ण होकर इसकी रेपोर्ट रेल मंत्रालय को जानी है। इस कार्यक्रम में जन जाग्रति बढ़ाने एवं भारत शासन को रेलवे लाइन स्वीकृत करने के लिए जन दबाव बढ़ाने के लिए आगामी 23 जून 2025 सोमवार को धार जिले की कुक्षी तहसील के ग्राम मलवाड़ा में *संकल्प भूमि पूजन कार्यक्रम* का आयोजन किया जा रहा है, इसमे संतो की उपस्थिति में जन प्रतिनिधि एवं आम जनता इस रेल लाइन की शीघ्र स्वीकृति के लिए संकल्प लेगी और शासन से मांग करेगी कि इस योजना को जल्द से जल्द स्वीकृत किया जाए।
इस कार्यक्रम का आमंत्रण महामहिम राज्यपाल, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, सांसद गजेंदसिंह पटेल, राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान सहित समस्त समाज अध्यक्षो को आमंत्रण पत्र सौंप कर कार्यक्रम में आने का अनुरोध किया जा रहा है, इस कार्य को सम्पन्न करने में समिति के बड़वानी जिलाध्यक्ष हरिकिशन कुशवाह, सचिव राजेंद्र भावसार, उपाध्यक्ष बालकृष्ण सोनगरा, सह सचिव राजेश राठौड़, राजपुर से जितेंद्र ठक्कर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य लगे हुए है। उन्होंने कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पधारने का अनुरोध किया जिससे कि निमाड़ क्षेत्र की जनता भी सस्ती एवं सुविधाजनक रेल सुविधा का लाभ ले सके।विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन