उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय जेल में स्लेट बांटी
बड़वानी(निप्र) उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षर लोगों को साक्षर करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के सदस्य सौरभ (सोनू )जैन के सहयोग से रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के सदस्य तथा जिला शिक्षा केंद्र के अधिकारियों की उपस्थिति में स्थानीय केंद्रीय जेल में असाक्षरों को साक्षर करने के उद्देश्य से स्लेट और अक्षर पोथी प्रदान की गई और असाक्षरों को साक्षर करने की सीढ़ी पर अपना पहला कदम रखा इस अवसर पर इस कार्यक्रम के रोटरी क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन निलेश जैन,रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के अध्यक्ष अलि असगर रिज़वी, मानद सचिव रोटेरियन अबू तलिब रौनक, पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय,रोटेरियन राजेश जैन,रोटेरियन सौरभ जैन (जय जय),रोटेरियन अलि बिरला,एपीसी केशव मुकाती,महेंद्र लोनारे,जेलर शैफाली तिवारी, डिप्टी जेलर विनय काबरा और केंद्रीय जेल का स्टाफ उपस्थित था ।
जेलर शैफाली तिवारी , डिप्टी जेलर विनय काबरा द्वारा क्लब सदस्यों का आभार माना और क्लब के सदस्यों को उत्कृष्ट कार्य की सराहना कर शुभकामनाएं प्रदान की ।
उपरोक्त जानकारी रोटेरियन मनीष जैन ने प्रदान की