Rajendra Devray / Sun, May 11, 2025 / Post views : 239
वो


*ताप्ती नर्मदा रेलवे लाइन समिति की बैठक हुई सम्पन्न लिए कई निर्णय।*
बड़वानी:-ताप्ती नर्मदा रेलवे लाइन समिति निमाड क्षेत्र की आवश्यक बैठक स्थानीय हुनमान मन्दिर सेगाव में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जिसमे निमाड क्षेत्र में रेल लाने हेतु आगामी रेल संकल्प पूजन पर विस्तार से चर्चा की गई व रेल लाइन समिति द्वारा आमजनो में जनजागृति लाने हेतु प्रचार-प्रसार करने हेतु कार्य योजना बनाई गई।
अतिथियो द्वारा भारत माता, नर्मदा मैया एवं श्री खाटूश्याम के चित्र का पूजन कर बैठक का शुभारम्भ किया गया।
बैठक में तय किया गया कि आगामी 23 जून, सोमवार को निमाड क्षेत्र के सभी सन्तजनों के कर कमलों से नर्मदा मैया के तट किनारे रेल संकल्प पूजन का भव्य स्तर पर आयोजन किया जाएगा जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता में रेल लाने हेतु जनजागृति लाना तथा आंदोलन को गति देना है।
बैठक में अलीराजपुर से खण्डवा तक रेल लाइन के ड्रोन सर्वे की स्वीकृति दिए जाने, जो लगभग अपने अंतिम चरण में है इस हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सभी जिलों के जनप्रतिनिधिगणो व रेलवे अधिकारियों का आभार व धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने कहा कि निमाड क्षेत्र में रेल लाइन का ड्रोन के माध्यम से सर्वे होना निमाड वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
तथा उन्होंने कहा कि ड्रोन सर्वे की स्वीकृति मिलना तथा सर्वे का सफलता पूर्वक होना बड़ी बात है तथा हमे निमाड में रेल लाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना पड़ेगा जो रेल संकल्प पूजन से इसकी शुरुआत होगी।
23 जून को होगा रेल संकल्प पूजन:-
बैठक में तय हुआ कि आगामी 23 जून, समोवार दोपहर 1 बजे माँ नर्मदा के उत्तर तट पर स्थित धार जिले के ग्राम मालवाड़ा तहसील कुक्षी में नर्मदा मन्दिर के समीप नर्मदा तट पर किया जाएगा।
रेल संकल्प पूजन निमाड क्षेत्र के सन्तजनों के सानिध्य व उनके करकमलों से दोपहर 1 बजे भव्य रूप में किया जाएगा जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के चित्र को रखकर प्रतीकात्मक रूप से उनकी उपस्थिति मानकर किया जाएगा।
बनाई रणनीति:-
बैठक में अलीराजपुर, नानपुर, कुक्षी, निसरपुर, लोणी, बड़वानी, अंजड, जुलवानिया, खरगौन, भीकनगांव, बरूड, खण्डवा आदि जगह से अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनकी उपस्थिति में तय किया गया कि ड्रोन सर्वे के अनुसार जिन-जिन नगर व ग्रामो से रेल लाइन निकल रही उन नगरों, ग्रामो में बैठके आयोजित कर रेल संकल्प पूजन में आमंत्रित किया जाएगा तथा अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगौन व खण्डवा जिले के मुख्य नगरों व शहरों में बैनर लगा कर प्रचार प्रसार किया जाएगा।
स्वागत भाषण जिला बड़वानी इकाई के अध्यक्ष हरिकिशन कुशवाह द्वारा दिया गया। संचालन जिला बड़वानी इकाई के सचिव राजेन्द्र भावसार ने तथा आभार जिला उपाध्यक्ष सुनील भावसार ने व्यक्त किया।
यह रहे मौजूद:-
इस अवसर पर राहुल सोनी, दशरथ सिंह यादव, कृष्णकांत पंचोली, शांतिलाल सोमानी, धुरजी पाटीदार, शंकरराव निर्मलकर, बालकृष्ण सोनगरा, राजेश राठौड़, कैलाश गंधवानी, बिसन पटेल, जितेंद्र फोंगला, शोभाराम पाटीदार, शिखरचंद जैन, दयाल परिहार, कमलेश झंवर, कपिल पाटीदार, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन