: माध्यमिक विद्यालय कासेल में करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम को डा सुरेश काग एवं प्रोफेसर रोहित राठौड़ ने बच्चो को दिया मार्गदर्शन
Rajendra Devray
/
Sun, Feb 9, 2025
/
Post views : 255
मध्यप्रदेश शासन लोक शिक्षण संचालनालय अन्तर्गत" समग्र शिक्षा अभियान" के तहत आयोजित कार्यक्रम के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कासेल में करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में स्वामी अमूर्तानन्द शासकीय महाविद्यालय अंजड़ से प्रोफेसर डॉ.सुरेश काग व प्रोफेसर रोहित राठौड़ ने विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉ सुरेश काग ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को सभी विषयों को महत्वपूर्ण बताते हुए सही समय पर सही लक्ष्य निर्धारित करते हुए योजनाबद्ध तरीके से लगन से मेहनत पढ़ाई करने व जीवन में समय प्रबंधन को अपनाने की बात पर बल दिया जिसे उपस्थित विद्यार्थियों ने ध्यान पूर्वक सुना।
प्रोफेसर रोहित राठौड़ ने "राष्ट्रीय शिक्षा नीति" में मेजर माइनर व इलेक्टिव और ओकेशनल विषय अनुसार विषय चुनाव करने को विस्तृत रूप से समझाया तथा पढ़ाई में तकनीकी जानकारी के साथ आगे आने वाले चुनौती पूर्ण समय अनुसार स्वयं को अपडेट रखते हुए स्वयं के कौशल को रोजगार से जोड़ते हुए भी प्लान तैयार रखने की बात विद्यार्थियों को समझाइश दी। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य रामेश्वर गंवाने , वरिष्ठ शिक्षक मोहन सोलंकी रवि गेहलोत,,पाटीदार जी ,पराग सूर्यवंशी, अश्विन निरगुडे , राजेश पाटील,सलिता वास्कले व स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कमल देवड़ा ने किया।