: अंजड़ बड़वानी से फाल्गुन मास में खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा लेकर भक्त अंजड़ खाटू श्याम मंदिर पहुंचे भक्तों का जगह-जगह किया स्वागत मंदिर में चढ़ाए निशान
Rajendra Devray
/
Sun, Mar 2, 2025
/
Post views : 250
अंजड:- श्याम बाबा को अतिप्रिय फाल्गुन माह के चलते रविवार को सुबह 11 बजे नगर के श्री खाटूश्याम मन्दिर में बड़वानी से भव्य निशान यात्रा पहुँची जहां बड़वानी से पहुचे श्याम भक्तों ने श्याम बाबा का पूजन अर्चन व दर्शन कर 301 निशान बाबा को अर्पित किए। पश्चात आरती कर मन्दिर प्रांगण में जमकर गुलाल उड़ाकर फाग उत्सव मनाया व बाबा के संग होली खेली। निशान यात्रा में जय श्रीश्याम के जयकारे गूंजे जिससे नगर श्याम मय हो गया। निशान यात्रा का श्याम मन्दिर पहुचने पर श्री श्याम मन्दिर सेवा समिति व ट्रस्ट मण्डल द्वारा व नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया व श्याम सेवा समिति द्वारा सभी भक्तों को कड़ी खिचड़ी की प्रसादी का वितरण किया गया।
निशान यात्रा प्रभारी राजेश अग्रवाल व शुभम अग्रवाल ने बताया कि प्रति फाल्गुन माह में बड़वानी के श्याम भक्तों द्वारा निशान यात्रा निकाली जाती है निशान यात्रा का यह चौथा साल है। बड़वानी के श्याम मन्दिर से सुबह 6 बजे यात्रा निकाली गई जिसमें 250 से अधिक महिला व पुरुष ढोल ताशो व भजनों की धुन पर थिरकते हुए 11 बजे अंजड श्याम मन्दिर पहुचे।
मन्दिर पहुचने पर श्याम सेवा समिति द्वारा भक्तों का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।
सभी श्याम भक्तों ने श्याम बाबा का पूजन अर्चन कर निशान चढ़ाए व महाआरती की गई उसके बाद कड़ी खिचड़ी की प्रसादी का वितरण किया गया पश्चात मन्दिर प्रांगण में श्याम बाबा के फाग भजनों पर थिरकते हुए फाग उत्सव मनाया व एक दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ाया।
श्याम भक्तों ने बताया कि फाल्गुन माह श्याम बाबा को अतिप्रिय है इसलिए फाल्गुन माह में निशान यात्रा निकाली जाती है व कलयुग के देवता व हारे के सहारे श्री श्याम बाबा की महिमा को लोग अधिक से अधिक जाने व उनकी आराधना करें इसी उद्देश्य को लेकर निशान यात्रा निकाली जाती है।
इस अवसर पर श्याम मन्दिर सेवा समिति के सदस्यों का सरहानीय सहयोग रह