सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन।
डग:- कथावाचक पूज्या गायत्री वैष्णव के मुखारविंदु से ग्राम पंचायत दुधालिया के हरिगढ़ मंदिर की पहाड़ी पर गोबर गैस प्लांट के पास आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को समापन हुआ। कथा के समापन मौके पर आसपास के गांवो के बड़ी संख्या में धर्मालुजनों ने पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का आनंद लिया। कथावाचक पूज्या गायत्री वैष्णव ने कहा कि श्रीमद् भागवत मनुष्य को भय से मुक्त करती है। मनुष्य जो कि सांसारिक मोह बंधनों से बंधा है। वह यदि श्रीमद् भागवत को मनोभाव से सुनता है तो उसको सभी मोह बंधनों से मुक्ति मिलती है तथा वह भगवान हरि के चरणों में स्थान पा लेता है। श्रीमद् भागवत के सभी अक्षर जीवन में नई प्रेरणा देते है।
कथा के अंतिम दिन सात दिनों तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के जरिए से ज्ञान गंगा प्रवाहित करने वाली पूज्या गायत्री वैष्णव का सम्मान किया। कथा आयोजक समिति ने उन्हें शाल श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया। कथा समापन के अवसर पूर्णाहुति हवन और महाप्रसादी का भी आयोजन हुआ । दुधालिया सरपंच देवेंद्र सिंह ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
इन्होंने भी किया स्वागत
श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने के लिए हरिगढ़ भैरू महाराज दूधालिया में भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवी आगर मालवा ,सुरेंद्र सिंह परिहार मंडल अध्यक्ष बड़ोद, मेहरबान सिंह सिसोदिया मंडल अध्यक्ष विजय नगरी, मयंक राजपूत, देवेंद्र सिंह परिहार सरपंच ग्राम पंचायत दूधालिया, विक्रम सिंह चौकड़ी , बालूसिंह सरपंच बापचा, पारस जैन बड़ोद, प्रधान सिंह केसरिया, रतनपुरा से विक्रम सिंह भानेज, सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए, व कथा वाचक का स्वागत किया
झालावाड़ जिले के डग से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम