नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियो माल्यार्पण कर स्वागत किया ।
डग:- झालावाड़ जिले के डग कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से क्रमोंन्नत हुए जिला उप चिकित्सालय को नर्सिंग पैरामेडिकल भर्ती 2023 मे डग जिला उप चिकित्सालय को 32 नर्सिंग अधिकारी मिले जो अपनी सेवाएं देंगे जिनके पदस्थापित होने के बाद ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास जैन एव सीनियर नर्सिंग अधिकारी उमाशंकर शर्मा, कपिल व्यास, राकेश सुमन, अंतिम कुमार, नरेश कुमार मीणा, धीरप सिँह व अन्य स्टॉफ ने आधुनिक नर्सिंग कार्य की जनक फ्लोरेन्स नाइटेगल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया उसके बाद नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियो का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया और लेडी लेम्प फ्लोरेन्स नाइटेगल के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए अपने कार्यों की शपथ दिलवाई ।
ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास जैन ने बताया की नर्सिंग कार्य आत्म अनुभूति व शांति का कार्य है जिसे करने से मानसिक शांति मिलती है ।
सीनियर नर्सिंग अधिकारी अंतिम कुमार ने नवनियुक्त अधिकारियो को सम्बोधित करते हुए बताया की नर्सिंग कार्य एक सेवा भावी कार्य है जिसको आप सभी को बखूबी करना है और अपनी सेवाओं से क्षेत्रवासियो को सौगात देना है ।
झालावाड़ जिले के डग से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम रिपोर्ट