: अंजड़ किसान संघ की दृष्टि से प्रांतीय स्तर पर रामबाग इंदौर में स्थित भूमि पर प्रांत कार्यालय का भवन बनाना सुनिश्चित हुआ है भवन के लिए सहयोग राशि 21 लाख का जिले से लक्ष्य रखा गया
Rajendra Devray
/
Sun, May 11, 2025
/
Post views : 225
प्रेस नोट। भारतीय किसान संघ जिला बड़वानी की जिला बैठक रविवार को कृषि उपज मंडी अंजड़ में
आयोजित की गई कृषक विश्रामगृह में जिला अध्यक्ष भगवान पटेल द्वारा ध्वजारोहणकर बैठक का शुभारंभ किया गया साथ हीअतिथियों द्वारा भारत माता एवं भगवान बलराम जी का पूजन किया गया बैठक के मुख्य अतिथि रहे प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमान दिनेश जी पाटीदार एवं प्रांत उपाध्यक्ष व बड़वानी जिला प्रभारी दयाराम जी पाटीदार मालवा एवं निमाड़ के 18 जिले मिलकर एक प्रांत है संघ की दृष्टि से जो रामबाग इंदौर में स्थित भूमि पर प्रांत कार्यालय का भवन बनाना सुनिश्चित हुआ है भवन के लिए सहयोग राशि जिले से एकत्रित करने के मार्गदर्शन के लिए बैठक आयोजित की गई जिस तरह भगवान के मंदिर में जाकर आम जन अपनी दुविधा सुना ते हैं इस तरह किसानों का भी भगवान बलराम जी के मंदिर की तरह यह कार्यालय बन रहा है जहां किसान अपनी पीड़ा बताकर संगठन के माध्यम से समस्याओं का हल करवा सकेंगे श्रीमान दिनेश जी पाटीदार द्वारा मार्गदर्शन देते हुए सहयोग राशि एकत्रित करने की तहसीलवार योजना बनाई गई बड़वानी जिले ने प्रांत कार्यालय के लिए 21 ला ख रुपए सहयोग राशि देने का लक्ष्य लिया प्रथम रसीद संभाग सदस्य मंसाराम जी की काटी गई जिसकी राशि 55555 रु जिला अध्यक्ष भगवान पटेल 25525 रु सह मंत्री अंकित जी मालवीया 25500 जिला मंत्री कमल जी तोमर 11111 रुपए जिला सदस्य जितेन जी तोमर 11 हजार जिला कोषाध्यक्ष जयसिंह जी चौहान 11000 हजार संभाग सदस्य मोहन जी यादव 11 हजार संभाग सदस्य लक्ष्मण जी हम्मड 5100 जिला सदस्य धर्मेंद्र 5100 राजपूत तहसील अध्यक्ष श्याम जी 5100 राजपुर तहसील मंत्री जोगालाल जी 5100 बड़वानी तहसील अध्यक्ष लोकेश जी मालवीया 11 हजार इसी तरह प्रत्येक किसान व किसानों से जुड़े व्यवसाय करने वाले प्रत्येक व्यक्ति से सहयोग राशि लेकर प्रांत को भेजी जाएगी ताकि बड़वानी जिले का भी एक विशेष योगदान कार्यालय भवन निर्माण हो बैठक में उपस्थित जिला सह मंत्री हरसी केस जी पाटीदार बड़वानी तहसील सदस्य राजेश जी पाटीदार जिला सदस्य प्रकाश जी हरसोला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे