Rajendra Devray / Sat, May 31, 2025 / Post views : 244



जल निगम के तहत चल रहे हैं कार्यों के बारे में ग्रामीणों से ली जानकारी
बगड़ी/जल निगम के तहत जिले में चल रहे हैं कार्यों को लेकर भारत सरकार के प्रमुख आई ई एस अधिकारी निखिल गजराज अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान शनिवार को नालछा विकासखंड के ग्राम सिलोटिया एवं बिलोद पहुंचे यहां उन्होंने पंचायत में बैठकर ग्रामीणों से रूबरू होते हुए सीधे संवाद किया। और जल निगम के तहत चल रहे हैं कार्यों के बारे में पूछा उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोगिता को लेकर ग्रामीणों से जानकारी ली साथ ही उन्होंने यहां बन रही पेयजल टंकी को भी मौके पर जाकर देखा।
भारत सरकार के अधिकारी श्री गजराज एवं उनके साथ दिल्ली से आए इंजीनियर मोहम्मद रफीक ग्राम पंचायत सिलोटिया पहुंचे यहां पंचायत भवन में बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बारी- बारी से जल निगम के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली उन्होंने निर्माण एजेंसी द्वारा किए गए कार्यों से ग्रामीण संतुष्ट है कि नहीं यह भी पूछा।
निर्माण के दौरान जो किसानों का नुकसान हुआ उसे तुरंत दिलवाया जाए
पंचायत भवन में उपसरपंच पियूष सोनगरे द्वारा ग्राम पंचायत के बारे में जानकारी दी गई इसी दौरान उन्होंने यह भी बताया कि निर्माण कार्य के दौरान जो पाइपलाइन खोदी गई थी। उसके चलते किसा नो की निजी पाइपलाइन का नुकसान हुआ था। जिसकी भरपाई निर्माण एजेंसी को करना थी लेकिन नहीं की गई इस बात पर अधिकारी श्री गजराज ने जल निगम के अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए कि किसानों का किसी प्रकार का नुकसान हो उसकी पूर्ति की जाए।
जल निगम से किसी को शिकायत बार-बार ग्रामीणों से पूछा
अधिकारी श्री गजराज ने करीब 1 घंटे से अधिक समय ग्रामीणों के बीच बिताया इस दौरान उन्होंने कई बार जल निगम के कार्यों को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत को लेकर बार-बार ग्रामीणों से पूछा लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि सब हमारे यहां कार्य ठीक चल रहा है।
पानी की गुणवत्ता का परीक्षण करवाया
ग्राम पंचायत में पेयजल को लेकर बनाई गई महिलाओं की स्वयं सहायता समूह की टीम के द्वारा यहां के पीने के पानी के पी एच लेवल को देखने के लिए प्रशिक्षित महिलाओं के द्वारा टेस्टिंग करवाई गई इसके बारे में अधिकारी श्री गजराज ने ने महिलाओं से चर्चा कर जानकारी ली।
टंकी के निर्माण को निपती करवा कर देखा
यहां बन रही तेजल टंकी का निर्माण स्थल पर अधिकारी श्री गजराज पहुंचे उन्होंने तकनीकी एस्टीमेट को देखने के बाद ठेकेदार से टंकी के कालम, एवं दीवार की नपती करवा कर तकनीकी एस्टीमेट से मिलान करवाया यहां उन्होंने काफी देर तक रुक कर टंकी निर्माण संबंधी जानकारी जल निगम के अधिकारियों से प्राप्त की साथ ही उन्होंने पेयजल टंकी से कितने लोगों को फायदा होगा यह भी पूछा। इस दौरान जल निगम के अधिकारी
जल निगम के मैनेजर मानवेंद्र सिंह संदीप शर्मा
के साथ जनपद पंचायत के सीईओ संदीप डावर भी मौजूद रहे।
बिलोद पहुंच कर यहां आई ई एस श्री गजराज ने पाइपलाइन निर्माण कनेक्टिविटी के कार्य को देखकर तकनीकी जानकारियां ली।
673 गांव में पहुंचेगी नर्मदा का पानी
जल निगम द्वारा प्रस्तावित योजना के तहत 673 गांव में नर्मदा का पानी पहुंचेगा इसमें से 252 गांव में पाइप लाइन के साथ पेयजल टंकी निर्माण किया जा रहा है जल निगम द्वारा प्रत्येक गांव में जल समिति बनाई गई है जिसमें 50% महिलाओं के भागीदारी की गई है।
ग्राम सिलोटिया में ग्राम पंचायत भवन में बैठकर भारत सरकार के अधिकारी निखिल गजराज ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए
03
जल निगम के तहत बनाई जा रही पेयजल टंकी निर्माण स्थल पर पहुंचकर अधिकारी श्री निखिल गजराज ने तकनीकी जानकारी ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन