अंजड़ में विद्युत ठेकेदार वाजिद खान से कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया , पुलिस ने मामला दर्ज किया
अंजड़ में विद्युत विभाग के ए क्लास के ठेकेदार वाजिद खान पर युवक राहिल मंसूरी ने मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। वाजिद खान ने पुलिस थाना अंजड़ में मामला दर्ज करवाया है।
वाजिद खान ने बताया कि वह अपने घर से निकलकर राजपुर रोड चौराहे पर आए थे, तभी राहिल मंसूरी ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। वाजिद खान को सर में चोट लगी और वह घायल हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी राहिल मंसूरी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। वाजिद खान ने बताया कि आरोपी पूर्व से ही अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पूर्व में भी कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है।
वाजिद खान ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। वहीं राहिल मंसूरी ने भी ठेकदार वाजिद खान के खिलाफ मारपीट करने के आरोप की शिकायत की है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
आरोप सही पाए गए तो ठेकेदार वाजिद खान के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया जाएगा