अंजड़ में चोरों के हौसले बुलंद, किसानों की 13 मोटरों से एकसाथ चुराए कॉपर के तार
नगर अंजड़ के समीप ग्राम मोहीपुरा में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। नर्मदा तट पर लगी केबलों को काटकर मोटरों को चोरी कर लिया गया और सारी मोटरों के तार काटकर ले गए। किसान नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि यह घटना कोई पहली घटना नहीं है, आए दिन नर्मदा तट पर किसानों की रखी मोटरों से चोर चोरी कर रहे हैं।
किसानों का आरोप है कि पुलिस केवल खानापूर्ति कर रही है और चोरों को पकड़ने के बाद भी उन्हें छोड़ दिया जाता है। किसानों ने मांग की है कि पुलिस चोरों को पकड़ने के बाद चोरी का माल खरीदने वालों के नाम भी उजागर करे और उन्हें भी जेल भेजे।
किसानों के अंदर आक्रोश है और उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि वे इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएं ताकि किसानों के खेत की मोटर की चोरियां रुकें और क्षेत्र में जो चोरी हो रही है वह भी रुक सके।