Rajendra Devray / Sun, Mar 2, 2025 / Post views : 220

संवाददाता विजेंद्र चिंटू पाल मांडव
मांडव ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडव की ऐतिहासिक इमारत जामी मस्जिद से मधुमक्खी के छत्ते से मधुमक्खियां अचानक उड़ने लगी और उड़ते हुवे वह मांडव के साप्ताहिक हाट बाजार में आ गई । इस घटना से पास ही में लगे शनिवार के हाट बाजार में अफरा तफरी मच गई। लगभग एक घंटे तक यही स्थिति बनी रही। इस घटना में कुछ लोग मधुमक्खियो के हमले से घायल हुए जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से मांडव अस्पताल पहुंचाया गया। एक व्यक्ति ने तो अपनी जरकिन जलाकर बाजार में लगी तिरपाल ओढ़ कर अपनी जान बचाई
घटना शनिवार दोपहर एक बजे की है जब मधुमक्खियां ने अचानक हमला बोल दिया। यहां शनिवार के दिन हाट बाजार लगता है और बड़ी संख्या में यहां दुकानदार और नागरिक व देसी विदेशी पर्यटक मौजूद रहते है। जैसे ही मधुमक्खियो के झुंड को लोगों ने देखा इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए दुकानदार दुकान छोड़कर दूर चले गए। हॉट बाजार में खरीदी करने आए लोग भी वहां से भाग निकले। पर्यटक अपने वाहनों में जाकर बैठ गए। लगभग दो से डाई बजे के बीच में स्थिति सामान्य हुई मधुमक्खियो ने कुछ लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। पूरे जामी मस्जिद परिसर में उपस्थित लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर तो कहीं लोग चादर ओढ़ कर तो कई लोग दुकानों की तिरपाल ही ओढ़ कर नीचे बैठ गए। कई लोगों ने तत्काल आसपास का कचरा और लकड़ी लेकर आग लगाई। जिससे धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में आई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया कुछ देर बाद एंबुलेंस आई। एक व्यक्ति जो मधुमक्खी के हमले से ज्यादा घायल हुआ था उसे लेकर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांडव पहुंचाया गया। दरअसल मांडव के महलों में मधुमक्खियो के छत्ते लगे है और इसके पहले भी कई बार मधुमक्खियां के छत्तों से मधुमक्खियां उड़ने पर्यटकों को काटने की घटनाएं सामने आई है। आने वाले कुछ दिनों में होली पर्व पर यहां पर भगोरिया उत्सव भी मनाया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में आदिवासी क्षेत्र से लोग ढोल धमाके लेकर भगोरिया पर्व मनाने आते हैं प्रशासन ईश ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है ऐसे मैं यहां पर भगोरिया देखने विदेशी मेहमान भी आते हैं प्रशासन अभी अलर्ट नहीं हुआ तो हो सकता है और कोई बड़ी घटना हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन