Rajendra Devray / Fri, Jun 20, 2025 / Post views : 227



पिपलियामंडी प्रकाश पिता सुरेश बावरी, निवासी काचरिया चन्द्रावत, तहसील मल्हागरढ़, जिला मंदसौर के मोबाइल नम्बर 8602028774 पर 11 जून 2025 को शाम 6 बजे मोबाइल नम्बर 7869480932 व दोनों 8769572852 से कॉल आया था। मोबाइल पर कुछ बात की व प्रकाश को पिपलियामंडी गांधी चौराहे पर आने की कहा। जिसकी कॉल रिकार्डिंग भी हमारे पास है। इसके बाद प्रकाश घर से चला गया। लेकिन रात्रि में 2 बजे प्रकाश के सालेजी धामनिया थाना छोटी सादड़ी निवासी जसवंत व प्रकाश के पिता सुरेश के मोबाइल पर कॉल आया कि प्रकाश का केसुन्दा फन्टे पर पंप के पास एक्सीडेंट हो गया है. पैर टूट गया है, हम अस्पताल ले जा रहे है आप अस्पताल आओ। पिता रात्रि को ही अस्पताल के लिए निकले और सुबह 5 बजे मैं छोटी सादड़ी अस्पताल पहुंचे। जहां प्रकाश की मौत हो चुकी थी। जब प्रकाश के सालेजी से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि प्रकाश रात्रि 12 बजे प्रकाश आए थे और यहां से निकल गए। लेकिन हमें शंका है कि प्रकाश को पिपलियामंडी से वहां ले जाकर एक्सीडेंट का रुप देकर हत्या करवाई गई है। क्योंकि कॉल रिकार्डिंग में उसे पिपलियामंडी गांधी चौराहे व पिपलियामंडी चौपाटी आने की बोला था। तो वह घामनिया कैसे पहुंचा? प्रकाश के मोबाइल नम्बर 8802028774 पर 7889480932 व 8789572852 पर आए दिन धमकियां दी जा रही थी व दबाव बनाया जा रहा था कि तू तेरी पत्नी को छोड़ दे। धमकियों की 15 कॉल रिकार्डिंग हमारे पास सुक्ति है। जिसमें उक्त मोबाइल नम्बर से दीपक पिता पप्पूलाल बावरी, निवासी सोनी, थाना मल्हारगड़ दीपक गुर्जर निवासी हेमदी थाना छोटीसादडी हाल मुकाम सोनी थाना मल्हारगढ़, विशाल पिता परसराम पिता सोनी इनके साथ दो तीन अन्य व्यक्ति प्रकाश को मोबाइल पर कॉल कर धमका रहे थे और बोल रहे थे कि तेरी पत्नी को नहीं छोड़ेगा तो हम तुझे जान से मार देंगे। मामले की जांच की जाकर हत्या करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। पेन ड्राइव, जिसमें आरोपियों ने प्रकाश को धमकियां देकर बुलाया पेन ड्राइव मे कैद है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन