विदिशा में लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर संजय सिंह को किया गिरफ्तार। रिश्वत लेते पकड़े गए ए एस आई संजय सिंह।
देहात थाने में विक्रम अहिरवार से ₹3500 लेते रंगे हाथ लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार किया ।
पहले भी कई मामलों में संजय सिंह चौहान पर हो चुकी है कार्यवाही ।
फरियादी विक्रम का कहना है कि सिविल लाइन थाने में उसके द्वारा दी गई शिकायत पर ना तो FIR लिखी गई ना ही कार्यवाही की गई।
विदिशा देहात थाने में एएसआई पद पर कार्यरत संजय सिंह चौहान द्वारा विक्रम अहिरवार से रिश्वत लेते भोपाल लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। मामला यह है कि विक्रम अहिरवार डाबर निवासी पर 10 जनवरी को लूट और मारपीट का मुकदमा कायम हुआ था। जिसकी विवेचना सहायक उप निरीक्षक संजय चौहान द्वारा सिविल लाइन थाना में की जा रही थी। विक्रम अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया था इसके बाद 16 तारीख को विक्रम जेल से छुटकारा वापस आया इसके बाद सब इंस्पेक्टर संजय चौहान लगातार विक्रम अहिरवार से ₹10000 की मांग कर रहा था कि कोर्ट में चालान पेश कर देंगे। परेशान होकर विक्रम ने पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठोर भोपाल लोकायुक्त के समक्ष शिकायत की। शिकायत का सत्यापन करवाया गया। शिकायत सही पाए जाने पर एक टीम इंस्पेक्टर रजनी तिवारी के नेतृत्व में गठित की गई इसके बाद सिविल लाइन थाना में एएसआई को ₹3500 लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पहले भी आशी संजय सिंह चौहान पर कई मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।
वही फरियादी विक्रम अहिरवार का कहना है कि इन्होंने मेरे पर चोरी का केस लगाया था और कहते थे कि तू गुंडागर्दी करता है और एएसआई ने गांजा रखने की बात कही वहीं फरियादी का कहना है कि दीपक जाटव की गाड़ी गिरवी रखी थी उसने मेरी चोरी की रिपोर्ट डाल दी इसके बाद मेरे पास लूट की कार्यवाही हुई और टीआई साहब मेरे घर आए पेश होने की बात कही। वही विक्रम 12:00 बजे थाने में पेश हुआ इसके बाद इन्होंने झूठी चोरी की और लूट की रिपोर्ट लिखी जबकि मैं रिपोर्ट डालने आता हूं तो ना तो रिपोर्ट लिखी जाती और ना ही कोई कार्यवाही की जाती इसके बाद विक्रम द्वारा लोकायुक्त भोपाल को शिकायत की सही पाए जाने पर कार्यवाही की गई और आज ₹3500 लेते लोकायुक्त टीम ने धर दबोचा।।