जिले के सभी थानों के हवालातों में बंदियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक धार के आदेश से किया औचक निरीक्षण
धार एसपी श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने हेतु जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व्दारा थानों के हवालातों का औचक निरीक्षण के आदेश के बाद किया गया निरक्षण
धार / उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ० इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व्दारा दिनांक 13.01.2024 को जिले के समस्त थानों एवं चौकियों में स्थित बंदी हवालातों को औचक निरीक्षण किया गया। साथ ही थाने के स्टाफ को हवालात में बंद बंदियों की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिससे भविष्य में कोई भी प्रतिकूल परिस्थिति उत्पन्न ना हो।
थानों के प्रधान आरक्षक लेखक व स्टाफ को हवालात में बंद बंदियों को थाने पर लगे सीसीटीव्ही कैमरे से लगातार निगरानी रखने, प्रतिदिन हवालातों को चेक करने, साफ-सफाई रखने, व बंदियों के आने पर अच्छी तरह से चैक करने के बाद ही हवालात में दाखिल करने संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये।
जिले के समस्त थानों व चौकियों का उक्त औचक निरीक्षण लगातार वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा किया जावेगा।