कुक्षी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रांत मालवा जिला मनावर का लक्ष्य 50000 बजरंगी का महाकुंभ इंदौर मे होगा जुड़े बजरंग दल के सदस्यता अभियान से
कुक्षी बजरंग दल सदस्यता अभियान के अंतर्गत कुक्षी प्रखंड में कार्यालय का उद्घाटन किया गया
संत श्री स्वामी पूर्णानंद जी महाराज ,विश्व हिंदू परिषद प्रांत संगठन मंत्री माननीय श्री खगेंद्र जी भार्गव , धर्म प्रसार प्रमुख महेश जी काग, विभाग संगठन मंत्री श्री सुरेश जी गुर्जर, विभाग सह मंत्री रामेश्वर जी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र शिंदे, जिला मंत्री लोकेश जी भायल, जिला सह मंत्री अनिल जी दय्या जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा जी भायल , प्रखंड मंत्री मयूर जी सेन, प्रखंड सह मंत्री राम जी प्रखंड संयोजक मुन्ना जी डावर, प्रखंड उपाध्यक्ष रौनक पाटीदार एवं प्रखंड के समस्त बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे
नरिमन पाइंट पर कार्यालय का उद्घाटन किया गया जिसका उद्देश्य पूरे एक माह तक चलने वाला बजरंग दल सदस्यता अभियान का श्रीगणेश किया गया
बजरंग दल का सदस्यता अभियान का समापन इन्दौर में 29 मार्च को बजरंग दल महाकुंभ के रूप मे होगा
जिसमे 50000 बजरंगियों का एकत्री करण होगा
आज से ही गांव गांव मे जाकर बजरंग दल सदस्यता अभियान को चलाया जावेगा व हर प्रखंड केन्द्र पर त्रिशूल दिक्षा व संयोजक सम्मेलन का आयोजन किया जावेगा
अधिक से अधिक संख्या के अंदर पूरे कुक्षी प्रखंड के अंदर बजरंग दल सदस्यता अभियान चलाया जाएगा वह अधिक से अधिक संख्या में बजरंग दल के सदस्य बनाए जाएंगे किसके लिए पूरी टीम का गठन कर लिया गया है गांव मोहल्ला और शहरों तक की पूरी रूपरेखा तैयार कर सभी को कार्यों का प्रभार सोपा गया है साथ ही कई प्रभारी को भी इस कार्य के लिए नियुक्त किया गया है जो समय-समय पर सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे और दिशा निर्देश देकर के इसके कार्य के अंदर तेजी लाएंगे की संकल्प को एक माह में पूर्ण करने की योजना है लेकिन यह समय के पूर्व ही अपने लक्ष्य को पूर्ण कर लेगा बजरंग दल प्रखंड के संयोजक ने उपलब्ध जानकारी प्रदान की