आज दिनांक ६ फ़रवरी २०२५ वार गुरुवार को सकल दिगम्बर जैन समाज मनावर के द्वारा सदर बाज़ार स्थित *श्री १००८ पार्श्वनाथ जिनालय* पर जिन शासन सूर्य,अध्यात्म योगी ,संत शिरोमणि आचार्य भगवान श्री १०८ विद्या सागर जी महा मुनिराज का प्रथम समाधि दिवस *श्री आचार्य छत्तीसी मंडल विधान पूजन* महा महोत्सव श्रद्धा पूर्वक दिगम्बर जैन समाज मनावर के श्रावक श्राविकाओ द्वारा पूज्य गुरुदेव की याद में मनाया गया।इस अवसर पर समाज जनद्वारा विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन आचार्य श्री विद्या सागर जी गुरुदेव के जीवन से जुड़ी विभिन्न यादों को जीवंत रूप प्रदान करते हुए किया गया।वीर विद्या पाठशाला के बच्चो द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । मंडल विधान पूजन के लाभार्थी मोहनलाल जी फतेलाल जी बड़जात्या परिवार और हीरामणी जी अभिषेक जी सावन जी सोगानी परिवार को प्राप्त हुआ।समाज के आशीष गंगवाल ,विपुल गंगवाल ,आयुष बडजात्या,आदर्श महिला मंडल और संस्कार महिला मंडल के सदस्यों उक्त कार्यक्रम में उपस्थित हुए।उक्त जानकारी समाज के आयुष बडजात्या ने प्रदान की ।