शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे 4 युवक की कुएं में गिरने से मौत
मनावर
उमरबन चौकी के अंतर्गत गांव छोटी उमरबन में बाइक, सवार 4 युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई जानकारी अनुसार धार जिले में छोटी उमरबन के पास
शादी समारोह में शामिल होकर 4 युवक एक ही मोटरसाइकल पर सवार होकर धरमपुरी के पास मुंडला अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 12:00 बजे जोकि बाइक समेत कुएं में जा गिरे, जिसमें उस पर सवार 4 लोगों की मौत हो गई। सभी मुंडला के रहने वाले थे और एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
गांव मुंडला के सरपंच ओम प्रकाश मुवेल ने बताया कि यह हमारे गांव व परिवार के लड़के थे जो की छोटी
उमरबन गांव से शादी समारोह में से मुंडला आ रहे थे रात करीब 12:00 रात के अंधेरे में उनकी मोटर सायकल गाड़ी कुएं में जा गिरी बाइक पर चार लोग सवार थे और चारों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।
जिनको उमरबन पुलिस को सूचना कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मनावर लाया गया वही उमरबद चोकी प्रभारी श्री बिललोरे ने बताया कि छोटी उमरबन के करीब 1 किलोमीटर दूर रात 12:00 बजे चार युवक की कुएं में गिरने की सूचना मिली थी जिनकी मौके पर ही मौत हो गई मृतक का नाम अनुराग ,संदीप ,मनीष रोहन ,है पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मनावर लाया गया जहां पोस्टमार्टम कर बाड़ी परिजनों को सौंप दी गई । पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।
वही मनावर विधायक डॉक्टर हीरालाल अलावा ने इस घटना की निंदा की और सरकार धार कलेक्टर से मांग की है कि जितने भी सड़क किनारे बने खेतों में कुए बने हुए सभी कुएं के मालिकों को नोटिस कर अपने कुवो पर मुडेर बनाने का नोटिस दे ताकि इस तरह के हादसों को रोका जाए। ओर डूबने से निधन पर शान द्वारा दी जाने वाली चार लाख रुपए की सहायता प्रत्येक मृतक के वारिस को तत्काल दी जाए आज इस घटना ने चार परिवारों के घर के चिराग छीन लिए हैं मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इनको अपने श्री चरणों में स्थान दें।