पुलिस ने किया अंधे कत्ल खुलासा 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
मनावर।। चौकी उमरबन थाना मनावर अंतर्गत ग्राम पिपल्यामोटा में बनु उर्फ बोंदर पिता रेवलसिंह चौहान जाति भील उम्र 38 साल निवासी पिपल्या मोटा को उसके घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसी हथियार से मारकर हत्या कर दी थी। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी उमरबन जयपाल बिल्लोरे ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुचकर घटना स्थल सुरक्षित किया । फरियादी रेवलसिंह गटलिया चौहान उम्र 60 साल की सूचना पर अपराध देहाती नालसी लेखबध्द की गई । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए , एसडीओपी अनुबेनीवाल (भा.पु.से.) मनावर , थाना प्रभारी ईश्वरसिंह चौहान घटना स्थल अंधेकत्ल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया । अंधे कत्ल की गंभीरता को देखते हुए मनावर पुलिस के मार्ग दर्शन में एक टीम गठित गई । टीम ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों व गांव लोगो से सूक्ष्मता से पूछताछ व गोपनीय जानकारी हासिल कर आरोपी सावन उर्फ सोवन पिता चैनसिंह मण्डलोई जाति भीलाला उम्र 32 साल निवासी बढिया को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर अंधेकत्ल का पर्दापास किया गया । आरोपी ने आपसी रंजीश, लेनदेन व प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करना स्वीकार किया । इस प्रकरण में मुख्य भूमिका में रानी राठौर, रूपेश जाट, राजेश सोलंकी, प्रतिम अवास्या, अरविंद पंवार की टीम ने कार्य पूर्ण किया