आज धूमधाम से मनाई जाएगी संत रविदास जयंती
मनावर।। अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने वाले और सामाजिक समरसता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महान योगी राष्ट्रीय संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज की 648वीं जयंती को उत्सव के रूप में मनावर नगर में मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत संत रविदास समाज संगठन तहसील मनावर के द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। यह शोभायात्रा 12 फरवरी बुधवार को प्रातः 10 बजे मांगलिक भवन मेला मैदान से प्रारंभ होगी। जिसका नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः मांगलिक भवन पर ही समापन किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात दोपहर में भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी किया जाना है। उक्त आयोजन में बद्री लाल बड़वाया, दिनेश भार्गव, सुरेश भार्गव, बबलू सोलंकी, कमल वर्मा, जगदीश भगोल एवं यशवंत बड़वाया आदि लोगों द्वारा नगर में निमंत्रण पत्र बनते जा रहे हैं एवं आयोजन की व्यवस्था की जाना है।