Rajendra Devray / Wed, Apr 9, 2025 / Post views : 211
इन दीनों में तेज गर्मी बढ़ती जा रही है जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है अप्रैल माह में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का वातावरण बना हुआ है कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है सबसे अधिक स्कूल जाने वाले बच्चों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है पालक गण माता-पिता चिंतित है कि कई बच्चे बीमार ना हो जाए क्योंकि बच्चों का सवेरे से स्कूल चले जाते हैं एवं तप्ती दोपहर तक घर आगमन होता है कम से कम 25 किलोमीटर की दूरी से बसों से आवागमन करते हैं उनके लिए अधिक परेशानी है शासन ने इसकी और ध्यान देना चाहिए इधर आदिवासी क्षेत्र में शादी ब्याहों का सीजन चल रहा है व्यापारी गण भी चिंतित है व्यापार मंदी में है लोगों को बीमारी का भय बना हुआ है दोपहर में बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ रहता है आम जनता आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकल रहे हैं गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर कूलर एसी पंखे एवं शीतल पेय का उपयोग कर रहे हैं एवं सर पर ढकने के लिए गमचे एवं आंखों पर काले चश्मे लगाकर बाहर निकल रहे हैं
इस गर्मी की हालात को देखते हुए कलेक्टर धार द्वारा जलवर्धन योजना का क्रियान्वयी करने हेतु जिले में बैठक लेकर समस्त विकासखंड अधिकारी मुख्य कार्य पालनअधिकारी एवं जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है की जन भागीदारी द्वारा पानी बचाओ अभियान के अंतर्गत पुराने जल स्त्रोत कुए बावड़ी तालाब का गहरीकरण सफ़ाई गाद निकलवाईअभियान चलाया जावे ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिवो को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे करा कर शीघ्र कार्य योजना बनाएं और कार्य प्रारंभ करें गर्मी में किसी भी प्रकार की पानी पीने की किल्लत न हो इसका पूरा-पूरा ध्यान रखें आगामी दिनों में गर्मी का तेवर और बढ़ता जाएगा इससे पूर्व से ही सभी प्रबंध कर लिए जावे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन