Rajendra Devray / Fri, Jun 20, 2025 / Post views : 29


नालछा/जिले के नालछा पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुवे धार मांडू रोड पर ग्राम लुनेरा के समीप अवैध शराब के साथ कार को पकड़ा है साथ ही 1 आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी के पास से ₹90हजार की कीमत की शराब एवं एवं करीब ₹4लाख रु की कीमत का चार पहिया वाहन जप्त किया है।
नालछा थाना प्रभारी राहुल चौहान ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन कर रही एक कार को धार मांडू मार्ग पर ग्राम लुनेरा से पकड़ा है। पुलिस ने कार से लगभग 90 हजार रुपये कीमत की 25 पेटी शराब जब्त की है, जिसमें 19 पेटी लेंमाउंट केन बियर, 4 पेटी देशी शराब और 2 पेटी लंदन वोदका शामिल हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और कार की कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी पर 34(2) में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है नालछा थाना प्रभारी राहुल चौहान ने बताया की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के प्रयासों का हिस्सा है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में नालछा पुलिस लगातार ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है और आगे भी जारी रहेगी।
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन