Rajendra Devray / Sat, May 10, 2025 / Post views : 229

*
माननीय प्रधान एवम जिला न्यायाधीश एवम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार जैन साहब तथा नेशनल लोक अदालत के नोडल प्रभारी विशेष न्यायाधीश श्री रहीश खान साहब ,जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव श्री अमूल मंडलोई के सयुंक्त मार्गदर्शन में,अंजड़ तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष और न्यायाधीश नीरज कुमार सोनी और न्यायाधीश सुश्री रेणुका बारिया की उपस्तिथि में नेशनल लोक अदालत न्यायालय परिसर अंजड़ में सम्पन्न हुई ,न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में अभिभाषक संघ अंजड़ के सभी अधिवक्ता साथी और पूरा न्यायालय का स्टाफ,विभन्न बैंक का स्टाफ,वन विभाग की टीम और नगर परिषद की टीम भी अपनी सेवाएं देने के लिए हाजिर रही,नेशनल लोक अदालत की शुरुवात माँ सरस्वती के पूजन से प्रारम्भ हुई, उसके बाद उपस्तिथ न्यायाधीश महोदयों के द्वारा लोक अदालत के महत्व के बारे में बताया उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सौहाद्र को बढ़ावा मिलता है, कोर्ट में जमा की गई स्टाम्प शुल्क की रकम भी आपको वापस हो जाती है ,आप लोग लोक अदालत के माध्यम से नगर परषिद के अधिभार में भी राहत ले सकते है ,,आज लोक अदालत में कई सिविल एवम 8 आपराधिक प्रकरणो तथा चेक अनादरण के 37 मामलों में व महिला संबंधी 16 मामलों का राजीनामा हूवा। लोक अदालत से सभी को लाभ हुवा!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन