Rajendra Devray / Wed, Jun 4, 2025 / Post views : 239




प्रतापगढ़ जिले की ग्राम पंचायत अमलावद में नरेगा मजदूरों ने विकास अधिकारी प्रतापगढ़ के नाम सरपंच को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई दिनों से काम के लिए आवेदन दिए हैं लेकिन पंचायत सचिव पिछले चार दिनों से मसट्रोल जारी नहीं कर रहे हैं। सचिव का कहना है कि विकास अधिकारी ने काम शुरू करने से मना किया है ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द नरेगा मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए और मसट्रोल जारी की जाए अन्यथा वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। मजदूरों का यह भी कहना है कि उन्हें पूरी मजदूरी समय पर नहीं मिलती और भुगतान में काफी देरी होती है, जिससे राशन जैसी जरूरी चीजों के लिए परेशानी होती है महिला मजदूर भगवती अनीता चांदावर्ती दुर्गा विद्या माया कौशल्या मधु देवी, शांतिबाई पार्वती कमल ममता गंगा सुशीला सहित कई अन्य महिलाओं और पुरुषों ने सरपंच मगन मीना को ज्ञापन सौंपा।यह जानकारी नरेगा श्रमिकों ने दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन