Rajendra Devray / Thu, Apr 17, 2025 / Post views : 218

👉 एन वि डी अधिकारी की लापरवाही से 5 करोड़ की लागत का पुल मात्र 2 वर्षों में हुआ ध्वस्त
👉मनावर एन वी डी ए विभाग के जीराबाद डैम के नीचे एन वी डी ए विभाग के द्वारा पुल का निर्माण किया गया था
👉जिससे जीराबाद व धार रोड से करीब 20 छोटे गांव जुड़े थे
👉 2 वर्षों के बाद निर्माण में बड़ी लापरवाही और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया
👉 20 गांवों का टूटा संपर्क
👉दो वर्षों से 20 गांवों के लोग जिराबाद व धार जाने के लिए इस पुल से आवागमन बंद होने से संपर्क टूटा चुका हे
👉20 गांव की जनता अब एनवीडी विभाग के बनाए गए डैम के ऊपर से नियमों के विरुद्ध जिराबाद डैम की दीवार से ही आना जाना करने को मजबूर हे
👉 कभी भी हो सकती हे बड़ी जनहानि जवाबदार कौन होगा
👉विभाग के बनाए नियम विभाग पालन कराने में असफल साबित हुआ
👉 डैम की दीवार से आवागमन पूर्ण प्रतिबंधित होता हे
👉 वर्तमान में आवागमन विभाग के नियम के विपरीत है
डैम की दीवार के ऊपर से दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों पैदल राहगिरकी आवा जाहि नियमों के विपरीत धड़ल्ले से चालू है
वहीं विभाग ने डैम की दीवार की दोनों और डैम की सुरक्षा हेतु बड़े-बड़े गेट लगा रखे हैं
उन पर स्पष्ट शब्दों में लिखा गया है डैम के ऊपर से गुजरना सख्त मना है
प्रतिदिन डैम के ऊपर से हजारों वाहन आवाज जाहि करते हे
👉 एन वी डी ए अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के आवागमन को चालू रखना मजबूरी हे
👉 डैम की दीवार से आना जाना बंद हुआ तो घटिया पुल निर्माण का जवाबदार कौन होगा
👉 अपने भ्रष्टाचार के पापा को छुपाने केलिए नियमों के विपरीत
डैम की दीवार पर आवागमन चालू रखना मजबूरी बन गया हे
ओर डैम में कई किलोमीटर तक पानी भरा होने से वाहनों के वाइब्रेशन की वजह से ऊपर से डैम एवं रोड की दीवार में जगह-जगह से गड्ढे हो चुके हैं
ऐसी स्थिति में बुजुर्ग जिराबाद डैम जिसकी लागत सन 1986 मेंकरीब 2 62 करोड रुपए की लागत से निर्माण किया गया था जिसका जल संग्रह समता 590 वर्ग किलो मीटर हैं बांध की ऊंचाई 51 मीटर है कुल सिंचाई 15000 हेक्टर में होती हैं लाभान्वित आदिवासी परिवार 6878 हैं मनावर तहसील ,गंधवानी, तहसील का सबसे बड़ा डैम 1986 से निर्मित है जिसकी अधिकारियों की लापरवाही से दिन पर दिन बूढ़े डैम की दुर्दशा बिगड़ती जा रही है वहीं जल संसाधन विभाग ने डैम की दीवार के पास सरदारपुर पेयजल के लिए खुदाई का कार्य जोरों पर चला रहे हैं जिसमें उन्होंने हार्ड पत्थर आने से ब्लास्टिंग का इस्तेमाल भी किया है वही विभाग के अधिकारियो ने नल जल विभाग के ठेकेदारों से साठ गांठ ब्लास्टिंग भी होती रही
खुदाई में ब्लास्टिंग के कार्य पर कुछ समय बाद रोक लगाई गई इतनी क्षमता वाले गेम के निकट इस प्रकार से खनन करना एन वि डी विभाग के नियमों के खिलाफ है उसके बावजूद भी एन वि डी विभाग के अधिकारी मोन है डैम की दीवार के ऊपर दोनों और बड़े को मजबूत गेट लगे हुए हैं और दोनों और दोनों छोर पर चौकीदारों की लिए क्वार्टर भी बने हुए हैं जहां दिन भर और रात भर कोई भी चौकीदार नजर भी नहीं आता है वही गेम के ऊपर जलने वाली लाइट सब अस्त-व्यस्त हो चुकी है वही वायरिंग भी जहां वहां से टूटी हुई होने से कभी भी बड़ा खतरा हो सकता है
ऐसे अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्य वाही होनी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन